Goa Nightclub Fire Case: गोवा रेस्टोरेंट कांड में लूथरा ब्रदर्स को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका

Goa Night Club Fire case: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लूथरा ब्रदर्स को भारत लाए जाने और गोवा में हुए अग्निकांड में गिरफ्तारी को लेकर खास जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि जांच फास्ट ट्रैक तरीके से हम चला रहे हैं। अब तक 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमने उसी दिन लुकआउट नोटिस जारी करवाई। इनको (लूथरा ब्रदर्स) बहुत ही जल्दी हम गोवा लाकर के सख्त कार्रवाई करेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Goa Night Club Fire case
गोवा रेस्टोरेंट कांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को कोर्ट से लगा झटका | Image: ANI/X/Republic

Goa Night Club Fire case: बीते शनिवार रात को गोवा के नाइट क्लब (बिर्च बाय रोमियो लेन) में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 20 क्लब के कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल थे। यह आग नॉर्थ गोवा के अरपोरा में एक नाइट क्लब में लगी थी। हादसे के बाद इसकी जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। 

घटना के बाद गोवा रेस्टोरेंट कांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा थाईलैंड भाग गए थे। यह मामला अब कोर्ट में भी चला गया है। बुधवार को लूथरा ब्रदर्स के वकील ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। आज उस अंतरिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ आरोप गंभीर- कोर्ट 

लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट के द्वारा जारी आदेश की कॉपी सामने आई है। इसमें कोर्ट ने कहा है कि दोनों बंधुओं (लूथरा ब्रदर्स)के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं क्योंकि इस घटना में 25 लोगों की जान गई। अदालत ने दोनों बंधुओं के आचरण पर सवाल उठाए। कोर्ट ने गौर किया कि जिस दिन आग लगी, उसी दिन फ्लाइट की बुकिंग की गई थी और वे उसी रात गोवा से रवाना हुए थे। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने अदालत से तथ्य छिपाए हैं।
 

आरोपियों ने लगाई थी राहत की गुहार

गोवा क्लब अग्निकांड मामले में बुधवार 10 दिसंबर को दिल्ली की रोहिणी अदालत में आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा ने अपने वकील के जरिए अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर किए थे। वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा और वरिष्ठ अधिवक्ता तनवीर अहमद मीर दोनों आरोपियों की ओर से पेश हुए और अंतरिम सुरक्षा की मांग की। सुनवाई के दौरान, आरोपी सौरभ लूथरा की ओर से पेश हुए अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आरोपी सौरभ लूथरा का जिक्र किया, जो मिर्गी और उच्च रक्तचाप (high blood pressure) से पीड़ित हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आरोपी क्लब के मालिक नहीं हैं, बल्कि वैध अनुमतियों के साथ केवल लाइसेंसधारी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वामित्व किसी और के पास है।

Advertisement

अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने तर्क दिया था कि दिल्ली की अदालत, क्षेत्राधिकार क्षेत्र से बाहर होने के बावजूद, अंतरिम अग्रिम जमानत के मामलों में नोटिस जारी कर सकती है। उन्होंने राहत की गुहार लगाई थी ताकि आरोपी गोवा लौटकर वहां की सक्षम अदालत में अपील कर सकें। अब उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

अब तक 65 लोग हुए गिरफ्तार- मुख्यमंत्री

वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने लूथरा ब्रदर्स को भारत लाए जाने पर और गोवा में हुए अग्निकांड में गिरफ्तारी को लेकर खास जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि जांच फास्ट ट्रैक तरीके से हम चला रहे हैं। अब तक 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमने उसी दिन लुकआउट नोटिस जारी करवाई। इनको (लूथरा ब्रदर्स) बहुत ही जल्दी हम गोवा लेकर आएंगे। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हम करेंगे। फास्ट ट्रैक तरीके से गोवा पुलिस और केंद्र सरकार की एजेंसियों ने काम किया है। बचे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। सीएम ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उन लोगों के स्वजनों और पीड़ितों को उम्मीद है कि हमारी सरकार न्याय देने का काम करेगी।

Advertisement

CM ने दिए हैं मजिस्ट्रेट जांच के आदेश 

बता दें कि गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में प्रदेश के सीएम प्रमोद सावंत ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हुए हैं। उन्होंने घटना के बाद 7 दिसंबर को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके बताया, "मैं अरपोरा में हुई भीषण अग्निकांड की स्थिति की गहन समीक्षा कर रहा हूं, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल हो गए। सभी छह घायल व्यक्तियों की हालत स्थिर है और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल प्रदान की जा रही है। मैंने घटना के कारणों का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है।"

ये भी पढ़ें- बहराइच: रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड में सरफराज को फांसी की सजा, 9 अन्य को उम्रकैद, दुर्गा पूजा विसर्जन में हुई थी हिंसा

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड