अपडेटेड 11 December 2025 at 14:53 IST
Goa Nightclub Fire: अजय गुप्ता को 7 दिन की पुलिस रिमांड, गोवा अग्निकांड में नाम आने पर बोले- मैं सिर्फ स्लीपिंग पार्टनर हूं
बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक लूथरा ब्रदर्स के पार्टनर अजय गुप्ता को आज गोवा के मापसा कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
- भारत
- 2 min read

गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के मालिक लूथरा ब्रदर्स के पार्टनर अजय गुप्ता को आज, 11 दिसंबर को मापसा कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद कोर्ट ने अजय गुप्ता को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। उनके वकील स्वास्थ्य का हवाला देकर राहत मांगी, मगर कोर्ट मांग खारिज करते हुए सात दिनों की रिमांड पर भेज दिया।
नॉर्थ गोवा के अरपोरा में मशहूर नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस ने 10 दिसंबर को अजय गुप्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। दिल्ली की साकेत कोर्ट से 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर गोवा पहुंची। आरोपी अजय गुप्ता को गोवा के सिविल और क्रिमिनल कोर्ट (मापसा कोर्ट) में पेश किया गया।
7 दिन की पुलिस रिमांड में अजय गुप्ता
अजय गुप्ता को मापसा कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। अजय गुप्ता के वकील ने कोर्ट में उनके तबियत का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हे इसलिए उन्हें राहत दी जाए। मगर जज ने उनके इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि अजय गुप्ता के तबीयत का ख्याल पुलिस रखेगी।
मैंने कुछ नहीं किया है- अजय गुप्ता
वहीं, कोर्ट ने अंजुना पुलिस को कहा किअजय गुप्ता के तबीयत का ध्यान रखा जाए और उनकी सारी Medicines टाइम पर मिल जाए, इस बात का भी ख्यास रखा जाए। वहीं, कोर्ट में पेशी के लिए जाने के दौरान जब अजय गुप्ता से R Bharat ने सवाल किए तो उन्होंने जवाब में कहा, 'I am sad whatever happened. but i didnt do it, i am just a sleeping partner'।
Advertisement
कौन है अजय गुप्ता?
बता दें कि अजय गुप्ता उत्तरी दिल्ली का रहने वाला है और उसका इस बर्च बाय रोमियो लेन क्लब में काफी पैसा निवेश किया हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि अजय और उसका भाई राजेश गुप्ता, दोनों ही सौरभ लूथरा के बिजनेस पार्टनर हैं। क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और उनके भाई गौरव लूथरा पर भी लापरवाही का आरोप है। मामले में लूथरा ब्रदर्स को थाइलैंड में हिरासत में लिया गया है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 11 December 2025 at 14:49 IST