Goa Night Club Fire: बैंकॉक से दिल्ली के लिए रवाना हुए लूथरा ब्रदर्स, एयरपोर्ट पहुंचते ही गोवा पुलिस करेगी गिरफ्तार; जानें आगे क्या होगी कार्रवाई

केंद्र सरकार द्वारा भारतीय पासपोर्ट सस्पेंड किए जाने के बाद थाई पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में लिया था। अब डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस दोनों भाइयोंं को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Goa Birch Nightclub Fire Owners Luthra Brothers leave Bangkok for Delhi
बैंकॉक से दिल्ली के लिए रवाना लूथरा ब्रदर्स | Image: ANI/Republic

गोवा के अरपोरा में 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा बैंकॉक से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार, 16 दिसंबर को पुलिस लूथरा ब्रदर्श को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। फ्लाइट बैंकॉक से सीधे दिल्ली लैंड करेगी। गोवा नाइटक्लब आग की घटना के मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानते हैं गिरफ्तारी के बाद आगे क्या-क्या होगी कार्रवाई

गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में बीते 6 दिसंबर को लगी भीषण आग में 25 लोग मारे गए थे। घटना के बाद क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्श देश छोड़कर भाग गए थे। वे दिल्ली से थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। बीते दिनों दोनों भाइयों को फुकेट में हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही थी। अब डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस लूथरा ब्रदर्श को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

थाइलैंड पुलिस की हिरासत में थे लूथरा ब्रदर्स

केंद्र सरकार द्वारा उनके भारतीय पासपोर्ट सस्पेंड किए जाने के बाद थाई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था, जिससे उनकी देश वापसी संभव हुई। थाईलैंड में दोनों को बैंकॉक के एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया था। इससे पहले उन्हें फुकेट में हिरासत में लिया गया था। स्थानीय पुलिस ने कहा था कि यह हिरासत भारतीय कानून प्रवर्तन के अनुरोध पर हुई थी।

बैंकॉक से दिल्ली के लिए हुए रवाना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड से डिपोर्ट किए जाने के बाद दोनों भाई मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर लूथरा ब्रदर्स को गोवा पुलिल गिरफ्तार कर लेगी। इसके बाद  उन्हें रिमांड की कार्यवाही के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। वीडियो बैंकॉक एयरपोर्ट का जहां गौरव और सौरभ लूथरा (फेस मास्क पहने हुए) नजर आ रहा है।

Advertisement

जानें गिरफ्तारी के बाद की कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि गोवा पुलिस की एक टीम, दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ, एयरपोर्ट पर उनके आने पर उन्हें गिरफ्तार करेगी। इसके बाद भाइयों को दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां जांच एजेंसी आगे की पूछताछ के लिए उन्हें गोवा ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। यह रिमांड गोवा पुलिस को पूछताछ के लिए उन्हें गोवा के अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाने की अनुमति देगा।

लूथरा ब्रदर्स को दिल्ली की अदालत में पेश करना जरूरी है क्योंकि दोनों भाइयों की गिरफ्तारी और हिरासत ट्रांसफर गोवा के अधिकार क्षेत्र से बाहर हो रहा है। इन सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपियों को पुलिस हिरासत में गोवा ले जाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक उन्हें 17 दिसंबर को गोवा के मापुसा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जा सकता है।ट़

Advertisement

यह भी पढ़ें: फॉर्च्यूनर चकनाचूर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत...,आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड