अपडेटेड 14 July 2024 at 13:22 IST
मां के साथ जंगल गई थी 8 साल की मासूम, तेंदुए ने कर दिया हमला, मौत
Bijnor: उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के धामपुर इलाके में आठ साल की बच्ची की तेंदुए के हमले में मौत हो गयी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read

Bijnor: उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के धामपुर इलाके में आठ साल की बच्ची की तेंदुए के हमले में मौत हो गयी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
धामपुर के नायब तहसीलदार विवेक तिवारी ने रविवार को बताया कि नहटौर के गांव मंडौरी की सुनीता अपनी आठ वर्षीय पुत्री को लेकर अन्य महिलाओं के साथ शनिवार शाम घास काटने जंगल गयी थी।
तिवारी ने बताया कि सुनीता घास काट रही थी और उसकी बेटी वहीं खेल रही थी तभी अचानक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिवारी ने कहा कि बच्ची के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
Advertisement
ये भी पढ़ेंः Jharkhand News: झारखंड में चुनावों के लिए BJP ने बदली रणनीति, शिवराज सिंह चौहान को मिशन पर लगाया
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 July 2024 at 13:22 IST