दादा और पोती ने 'MY BESTIE' गाने पर मटकाई कमर, मजेदार VIDEO देख लोग बोले 'सबसे बेस्ट'

वायरल वीडियो में एक दादा और पोती MY BESTIE गाने पर डांस कर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
girl dances with her grandfather on song my bestie
girl dances with her grandfather on song my bestie | Image: self

कहते हैं एक इंसान का सबसे अच्छा दोस्त उसका परिवार होता है। वो खुशी में उसके साथ झूमता है और दुख के समय में उसे सहारा देता है। घर के बुजुर्ग हमेशा अपने परिवार की ढाल बनकर रहते हैं। वो उन्हें सिखाते हैं, समझाते हैं और आगे बढ़ने की सलाह देते हैं। और वही आपके सच्चे मित्र होते हैं। दादा और पोती का रिश्ता बहुत ही खास होता है- जहां एक नई पीढ़ी घर में एक नया माहोल बनाती है और दादा दादी उसके साथ उसमें ताल मिलाते हैं। ऐसा ही एक खूबसूरत वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसे देख आप का दिल खुशी से झूम उठेगा। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की को अपने दादाजी के साथ रील बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक दादा और पोती MY BESTIE गाने पर डांस कर रहे हैं। दादा जी अपनी पोती की नकल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वह खुशी से अपनी पोती के साथ ताल से ताल मिला रहे हैं।  बढ़ती उम्र में भी उनका जोश कम नहीं दिख रहा। वही लड़की भी अपने दादाजी को सीखाने के लिए एक एक स्टेप बड़े ही साफ तरीके से कर रही है। दादा और पोती का ये वीडियो इंटरनेट पर सबका दिल जीत रहा है। 

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लोग इसको देख कर दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दिवेशा बजाज ने शेयर किया है। इसको अभी तक 4 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को इंटरनेट पर 43 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। नेटिज़ेंस वीडियो के कमेंट सेक्शन में खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "यह अब तक का सबसे बेस्ट वीडियो है।"  वही दूसरे ने लिखा, "दादाजी बहुत प्यारा डांस कर रहे हैं।"   

इसे भी पढ़ें: VIRAL: सूरत के बच्चों ने पॉकेट मनी से खरीदा पक्षियों के लिए खाना, लोग बोले- ‘ये हैं असली अमीर’

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने खुद को बताया 'बब्बर शेरनी', शुरू की फिल्म ‘धाकड़’ की तैयारी

Advertisement
Published By :
Yashika Anand
पब्लिश्ड