Gig Workers Strike: आज नहीं होगी Zomato-Swiggy से लेकर ब्लिंकिट-जैप्टो से डिलीवरी, हड़ताल पर गिग वर्कर्स; क्या है वजह?

Gig Workers Strike Today: आज देशभर में लाखों गिग वर्कर्स हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि ये स्ट्राइक केवल 5 घंटों की ही होगी। इस दौरान कई कंपनियों की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Zomato, Swiggy Strike
Zomato, Swiggy की आज हड़ताल | Image: X

Gig Workers Strike: आज 5 घंटे आपके घर खाना नहीं आएगा। दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक जोमैटो-स्विगी के गिग वर्कर्स हड़ताल पर रहेंगे। ये स्ट्राइक पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर होगी। इसका असर कैब सेवाओं पर भी पड़ेगा। जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट, जैप्टो, ओला, उबर और रैपिडो जैसी कंपनियों की सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।

GIPSWU ने किया हड़ताल का ऐलान

पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद गिग एवं प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन (GIPSWU) ने हड़ताल का ऐलान किया। यूनियन ने बताया है कि शनिवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक गिग वर्कर्स ऐप बंद रखकर विरोध जताएंगे।

यूनियन का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने के चलते सबसे ज्यादा असर डिलीवरी बॉय और ड्राइवरों पर पड़ रहा है। इन कंपनियों में जो लाखों वर्कर्स काम करते हैं, वे अपनी कमाई के लिए पूरी तरह बाइक, स्कूटर पर निर्भर हैं। ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ने से उनकी रोज की बचत लगातार कम होती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तो खर्च भी तुरंत बढ़ जाता है, लेकिन कंपनियां डिलीवरी चार्ज या प्रति किलोमीटर भुगतान नहीं बढ़ाती।

ये हैं मांगे

यूनियन ने गिग वर्कर्स के लिए कम से कम 20 रुपये प्रति किलोमीटर सर्विस रेट तय करने की मांग की है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि अगर कंपनियां और सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन तेज और लंबा हो सकता है।

Advertisement

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, बेंगलुरू, मुंबई, पुणे जैसे तमाम बड़े शहरों की बड़ी आबादी रोजमर्रा की जिंदगी के लिए जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट और जेप्टो जैसे ऐप्स पर काफी निर्भर रहती है। ऐसे में, गिग वर्कर्स की हड़ताल से उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है।

देशभर में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। यह बढ़ोतरी वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण बढ़ रहे दबाव के बीच की गई है। इस ताजा बदलाव के साथ, दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीजल की दरें 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गईं।

Advertisement

कोलकाता में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। ₹3.29 की बढ़त के साथ अब नया रेट ₹108.74 प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल ₹3.10 महंगा होकर ₹106.64 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई में भी ₹3.10 का इजाफा हुआ है और अब कीमत ₹103.90 प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम में ₹3.21 की वृद्धि हुई है, अब यहां रेट ₹106.17 है। दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल ₹98.04 (₹3.30 बढ़त) और गुरुग्राम में ₹98.29 (₹2.99 बढ़त) प्रति लीटर मिल रहा है। भुवनेश्वर मे ₹3.60 की सबसे भारी बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर हो गया है।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर लगाया विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF के एक्सपोर्ट को घटाया

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड