'टीजर देखकर ऐसा लगा कि नीरज पांडे किसी दबाव में...', 'घूसखोर पंडत' के विवाद पर मालिनी अवस्थी की आई प्रतिक्रिया, VIDEO
भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर हुए विवाद पर कहा,फिल्म का टाइटल कुछ और हो सकता था, लेकिन जिस तरह से "पंडित" शब्द जोड़ा गया, उससे मुझे दुख हुआ।
- भारत
- 3 min read

नेटफ्लिक्स पर एक्टर मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म 'घूसखोर पंडित' रिलिज से पहले विवादों में घिर गई है। फिल्म के टाइटल को लेकर भारी विरोध हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद फिल्म के डायरेक्टर और टीम मेंबर्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं, फिल्म के टाइटल पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी आ रही है। भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने फिल्म 'घूसखोर पंडित' को लेकर जारी विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। जानते हैं मालिनी अवस्थी ने फिल्म को लेकर क्या कहा?
मालिनी अवस्थी ने फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर हुए विवाद पर कहा, "यह मामला कल मेरे सामने आया, और क्योंकि मैं नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी की फैन हूं, इसलिए मुझे बहुत हैरानी हुई। मैंने कल टीजर देखा, और उसमें इस्तेमाल की गई भाषा वैसी नहीं लगी जैसी नीरज पांडे की होती है। ऐसा लगा जैसे वह किसी तरह के दबाव में थे।
पंडित शब्द जोड़ने से मैं दुखी हूं- मालिनी अवस्थी
लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने अपने ट्विट का भी जिक्र किया जिसमें उन्हें नीरज पांडे से कुछ सवाल की हैं। उन्होंने कहा, मैंने ट्वीट करके पूछा कि क्या यह स्ट्रीमिंग पार्टनर, नेटफ्लिक्स के दबाव की वजह से था, जिसने उन्हें ऐसा प्रोपेगेंडा जैसा टाइटल चुनने पर मजबूर किया। फिल्म का टाइटल कुछ और हो सकता था, लेकिन जिस तरह से "पंडित" शब्द जोड़ा गया, उससे मुझे दुख हुआ।"
मालिनी अवस्थी नीरज पाण्डेय से पूछा ये सवाल?
बता दें कि मालिनी अवस्थी ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए लिखा था, नीरज पाण्डेय जी आपके शानदार काम के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान था, लेकिन यह बताइए कि यदि आपकी कहानी (आपके अनुसार) काल्पनिक ही है, तो फिर तो इस फिल्म का शीर्षक कुछ भी हो सकता था! एक अपराधी को दिखाने के लिए जाति सूचक नाम ही क्यों रखना है? क्या @NetflixIndiaके किसी एजेंडे के तहत्? आज के जमाने में सबकी आंख खुल चुकी हैं अब एजेंडा नहीं चलने दिया जाएगा! क्या आप किसी और धर्म जाति के आगे घूसखोर लगाने की कल्पना भी कर सकते हैं?
Advertisement
कोर्ट तक पहुंचा मामला?
बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म 'घुसखोर पंडित' की रिलीज और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक रिट याचिका दायर की गई है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ का टाइटल और प्रमोशनल मैटेरियल सामूहिक रूप से “ब्राह्मण समुदाय को बदनाम” करता है। याचिका में भारत सरकार और नेटफ्लिक्स इंडिया को फिल्म की रिलीज और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने का निर्देश देने के लिए परमादेश जारी करने की मांग की गई है, जब तक कि कानूनी चुनौती का समाधान नहीं हो जाता।