Parent Tips: सावधान! फोन में ये 5 चीजें दिखे तो बच्चा गेम की लत में फंस चुका है... Korean Lover Game ऐसे करते हैं दिमाग पर कब्जा
गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है, शुरुआती जांच में 'कोरियन लवर गेम' का नाम सामने आ रहा है। परिवार के मुताबिक तीनों बहनों को कोरियन गेम की लत थी। इस तरह की घटना पैरेंट्स के सावधान होने पर ध्यान देती है। अगर आपका बच्चा भी फोन में ज्यादा गेम खेलता है तो आपको कुछ बातों को नोट करने की जरूरत है। पेरेंट्स तुरंत चेक करें बच्चों का फोन, गेमिंग लत से बचाव के खास टिप्स भी पढे़ं।
- भारत
- 3 min read

Game Addiction: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की दुखद मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। तीनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे एक टास्क-बेस्ड ऑनलाइन गेम का नाम सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे 'कोरियन लवर गेम' या 'कोरियन लव गेम' कहा जा रहा है। परिवार का कहना है कि कोविड के टाइम से ही तीनों बहनें इस कोरयन गेम की लत में डूब गई थीं। उन्होंने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था और दिन-रात फोन पर लगी रहती थीं।
अभी तक साफ नहीं कहा जा सकता कि गेम ने खुदकुशी में कैसे भूमिका निभाई, या ये गेम कैसा था, कौन इसका एडमिन था और क्या कोई रियल व्यक्ति बच्चों से बात कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो गेम लड़कियां खेलती थी वो यह एक टास्क-बेस्ड ऑनलाइन गेम है, जो कोरियन ड्रामा (K-Drama) और कोरियन पॉप कल्चर पर आधारित होता है। शुरुआत में टास्क बहुत आसान और मजेदार होते हैं, जैसे वर्चुअल कोरियन पार्टनर से चैट करना, रोमांटिक मैसेज भेजना, फोटो शेयर करना और खुद को मारना और काटने जैसे टास्क गेम पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में आपको भी सतर्क रहने के लिए इस गेम के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। साथ ही बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग लत से बचाने के लिए भी कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं।
गेमिंग लत से बचाव के टिप्स
कोरियन लवर गेम के टास्क धीरे-धीरे कठिन होते जाते हैं, इसमें खिलाड़ी में इमोशनल डिपेंडेंसी बढ़ जाती है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे '50 दिनों के 50 टास्क' वाला गेम बताया जा रहा है, जो ब्लू व्हेल चैलेंज या मोमो चैलेंज जैसा खतरनाक हो सकता है। वहीं, आखिर तक आते आते टास्क में सेल्फ-हार्म या जानलेवा कदम उठाने जैसे टास्क दिए जाते हैं। ध्यान रहें यह गेम ज्यादातर प्राइवेट लिंक, टेलीग्राम ग्रुप्स या अनऑफिशियल तरीके से बच्चों तक पहुंचाए जाते हैं।
पैरेंट्स के लिए कुछ जरूरी कदम है जो वो वक्त रहते उठा सकते हैं। जिसमें अगर आपके घर में भी बच्चे मोबाइल या टैब पर गेम खेलते हैं, तो इन बातों पर तुरंत ध्यान दें।
पैरेंट्स के लिए टिप्स
- गेम चैट फीचर करें चेक: गेम में चैट का ऑप्शन है तो बच्चा किस-किस से बात कर रहा है, यह देखें। अजनबी लोगों से बात करने पर तुरंत रोक लगाएं।
- टास्क और चैलेंज वाले गेम से सावधान: अगर बच्चा अचानक कमरे में बंद रहने लगे, अजीब व्यवहार करे या किसी 'टास्क' की बात करे तो तुरंत पता करें कि वो कैसे टास्क कर रहा है।
- उम्र रेटिंग और परमिशन देखें : प्ले स्टोर/ऐप स्टोर पर गेम की उम्र सीमा चेक करें। कैमरा, लोकेशन, माइक जैसी जरूरत से ज्यादा परमिशन लेने वाले गेम डिलीट कर दें।
- लत लगाने वाले और खरीदने वाले गेम: गेम में बार-बार पैसे खर्च करने या नए लेवल के लिए प्रेशर बनाने वाले ऐप्स से भी बच्चे को दूर रखें।
- स्क्रीन टाइम और व्यवहार पर नजर: अगर बच्चा स्कूल छोड़ रहा है, खाना-पीना कम कर रहा है, कोरियन कल्चर और कोरियन भाषा में अचानक ज्यादा इंटरेस्ट दिखा रहा है या अकेले में ज्यादा फोन यूज कर रहा है, तो उसपर ध्यान देने की जरूरत है और ऐसे ऐप को फोन से हटाने की भी यहां जरूरत है।
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि ऑनलाइन गेम कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। पैरेंट्स को बच्चों के डिजिटल इस्तेमाल पर नजर रखनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मदद ली जा सकती है। फिलहाल गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी को लेकर पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।