मोदी सरकार में केंद्रीय राज्‍य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया पद से इस्‍तीफा, राष्‍ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से किया मंजूर

अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसे भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
George Kurian, Union minister of state for minority affairs resigns, President Droupadi Murmu accepts resignation
मोदी सरकार में केंद्रीय राज्‍य मंत्री जॉर्ज करियन ने दिया पद से इस्‍तीफा, राष्‍ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से किया मंजूर | Image: ANI

अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसे भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उनका राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के कारण यह इस्तीफा हुआ है। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, "भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।"

बीजेपी ने पहले ही संकेत दे दिया था कि वह जॉर्ज कुरियन को फिर राज्‍यसभा नहीं भेज रहे हैं। जॉर्ज कुरियन की जगह मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुग को राज्यसभा का टिकट दिया गया।

जॉर्ज कुरियन के बारे में जानिए

65 साल के कुरियन अगस्त 2024 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी केंद्रीय कैबिनेट में राज्य मंत्री (MoS) के तौर पर काम कर रहे थे। वह बीजेपी के एक सीनियर नेता हैं और 1980 में पार्टी के बनने के समय से ही इसके सदस्य रहे हैं। कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा। कहा जाता है कि केरल विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें दोबारा नॉमिनेट नहीं किया गया। उनका जन्म 20 सितंबर, 1960 को केरल के कोट्टायम जिले के एट्टुमानूर नगर पालिका के नाम्बियाकुलम में हुआ था।

Advertisement

मोदी सरकार में अकेले ईसाई मंत्री थे जॉर्ज कुरियन

जॉर्ज कुरियन केरल से आते हैं और केंद्र की मोदी सरकार में अकेले ऐसे मंत्री थे जो ईसाई समुदाय से थे। कुरियन का राज्यसभा का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो गया। इसीलिए उन्होंने मंत्री पद छोड़ने का फैसला लिया और कार्यकाल खत्म होने के दूसरे ही दिन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

Advertisement

आपको बता दें कि मोदी सरकार के दो केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है। कुरियन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे तो रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा सदस्य थे। बीजेपी ने अपने इन दोनों नेताओं को राज्यसभा का अतरिक्त कार्यकाल नहीं दिया, जिसके चलते जॉर्ज कुरियन ने मंत्री से इस्तीफा दे दिया है जबकि रवनीत बिट्टू अभी बने हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें- मंगेतर ने की बेवफाई या हादसा? पुणे में सोनम जैसा कांड, लोहागढ़ किले से खाई में गिरकर केतन की मौत; पुलिस को फोन में मिला कुछ ऐसा, पलट गया केस

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड