मेटावर्स के क्षेत्र में नए आयामों के साथ तैयार है Vyug, उबैद चंद के अवतार का किया सफल प्रदर्शन

बदलते दौर के साथ तकनीक के क्षेत्र में भी रोज नए बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में मेटावर्स को नया भविष्य माना जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Adityana Narayan
Adityana Narayan | Image: Adityana Narayan

बदलते दौर के साथ तकनीक के क्षेत्र में भी रोज नए बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में मेटावर्स को नया भविष्य माना जा रहा है। मेटावर्स के क्षेत्र में भी रोज नए प्रयोग सामने आ रहे हैं जो चौंकाने वाले हैं। ऐसे में हाल में ही Vyug नामक कंपनी ने एक नया प्रयोग किया है। ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में आयोजित Vyug Unveil कार्यक्रम में कई फिल्मी हस्तियों और हजारों दर्शकों के बीच Vyug ने अपने फाउन्डर उबैद चंद का अवतार जारी किया। यह अवतार हूबहू उबैद चंद की तरह ही लोगों से बातें कर रहा था। 

संस्था की मुख्य प्रबंधक ऋचा ठाकुर ने बताया कि मेटावर्स के क्षेत्र में लगातार कई बदलाव हो रहे हैं। एक समय था जब 3D अत्यंत लुभावना सा लगता था और वास्तविक प्रतीत होता था। लेकिन अब वर्चुअल रियलिटी का समय है। ऐसे में Vyug जो वर्चुअल युग की तरह है, VR तकनीक के साथ बदलाव लाने हेतु तैयार है। उन्होंने बताया कि दूर होकर भी वास्तविक वातावरण को महसूस करना अब आसान होगा। पिछले कुछ समय में डिजिटल क्रांति हुई है, AI ने अपनी जगह बनाई है, और धीरे धीरे लोगों ने इसे स्वीकार करना शुरु कर दिया है, ऐसे में हमारा प्रयास है कि VR तकनीक भी लोगों तक पहुंचे और इस तकनीक से सभी वर्ग के लोग सीखें और लाभान्वित हों।

वहीं वीयुग के संस्थापक उबैद चंद ने कहा कि यह व्यापार और मनोरंजन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। समय और लागत दोनों के बचाव और उपयोग करने में अत्यंत सुलभ इस तकनीक को अपनाने में लोग पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह ना केवल जीवन को आसान बनाएगा अपितु आईटी के क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर भी शुरु करेगा। वहीं कई मामलों में यह संसाधन और पर्यावरण दोनों को बचाए रखने में भी मदद करेगा। ऐसे में इस तकनीक के साथ आगे बढ़ना डिजिटल क्रांति में सहयोग करना है।

Advertisement

बातचीत करने पर जानकारी मिली की वीयुग का अवतार जारी करना एक शुरुआत मात्र है, वीयुग की तैयारी है कि आगे और भी जानकारी और फीचर्स को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाए। इसके लिए तकनीकी सहयोगियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है, प्लेटफॉर्म में गेमिंग, विदेशों के नामचीन शहर, म्यूजियम्स, इवेंट्स इत्यादि जोड़े जा रहे हैं। साथ ही इनके वास्तविक आभास के लिए यूजर्स हेतु भी अवतार का फीचर जोड़ा जा रहा है। जिसका उपयोग कर लोग खुद का अवतार बना सकेंगे और वास्तविक गेमिंग का आनंद ले सकेंगे। साथ ही युवाओं और छात्रों के लिए शैक्षणिक सामग्री भी जोड़ी जा रही है, और डिजिटल लाइब्रेरी फीचर को भी जोड़ा जा रहा है। जिससे छात्र घर बैठे स्वयं को लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ने सा महसूस करेंगे और यह एक अभूतपूर्व परिवर्तन होगा।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड