अपडेटेड 15 August 2023 at 15:28 IST

Bamboo Plant: क्या आप भी घर में लगाने जा रहे हैं बांस का पौधा? जान लें इसके नियम, बदल जाएगी सोती किस्मत!

क्या आप के भी घर में है बांस का पौधा या जा रहे हैं लगाने तो जान लें इससे जुड़े वास्तु के क्या है नियम, नहीं तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
Vastu Tips For Bamboo Plant
Vastu Tips For Bamboo Plant | Image: self

Vastu Tips For Bamboo Plant: कुछ लोग घर को सुंदर बनाने के लिए तो कुछ लोगों को बागबानी करने का शौक होता है इसलिए घर में अलग-अलग तरह के पौधे लगाते हैं। वहीं कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो वास्तु दोष से राहत पाने के लिए भी घर में लगाए जाते हैं जिनका जिक्र वास्तु शास्त्र में भी किया गया है। इन्हीं में से एक पौधा बांस का भी है जो वास्तु के मुताबिक बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन इसे लगाने के कुछ नियम होते हैं। अगर उसका पालन नहीं किया जाता है तो ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • बांस का पौधा घर में लगाया जा सकता है या नहीं?
  • कहां लगाएं बांस का पौधा?
  • बांस के पौधे के फायदे?

बांस का पौधा घर में लगाया जा सकता है या नहीं?

कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या बांस का पौधा घर में लगाया जा सकता है या नहीं? वास्तु के मुताबिक बांस का पौधा घर में लगाया जा सकता है, क्योकि ये कई कारणों से घर के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन नियम के अनुसार ही लगाना चाहिए।

कहां लगाएं बांस का पौधा?

  • बांस का पौधा घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। ऐसा करने पर पॉजिटिव एनर्जी और सौभाग्य का आगमन होता है। 
  • बैंबू के पौधे को इंडोर प्लांट की तरह भी लगाया जा सकता है। ये घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने का भी काम करता है। ये आप लिविंग रूम में रख सकते हैं। 

बांस के पौधे के फायदे?

  • घर में खुशहाली लाने के लिए बांस के पौधे को बहुत ही लकी माना जाता है। वास्तु के मुताबिक ये घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने का काम करता है। 
  • बांस का पौधा गुड लक लाने के साथ ही ये मानसिक तनाव को भी कम करने का काम करता है। 
  • वास्तु के मुताबिक बांस के पौधे को लाल रिबन से बांधकर रखा जाता है तो घर में खुशियों का आगमन जल्दी होता है। 
  • कहते हैं की बैंबू प्लांट को हमेशा लाइट वाली जगह में रखना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें... Touch Me Not: गुणों का खजाना है छुई-मुई का पौधा, महिलाओं की इन 5 परेशानियों को करता है छूमंतर
     

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Shami Plant: शिव शंभू को बेहद प्रिय है शमी का पौधा, कैसे रखें इसका ख्याल; जानें टिप्स

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 15 August 2023 at 15:28 IST