अपडेटेड 22 August 2023 at 12:33 IST

Vastu: क्या आपके घर में भी अचानक दिखाई देने लगी हैं लाल चीटियां? जानें किस बात का है संकेत

अगर आपके घर में अचानक से लाल चीटियां नजर आने लगीं हैं, तो ये भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत होता है। आइए जानते हैं क्या कहती हैं लाल चीटियां...

Follow : Google News Icon  
Vastu Related To Red Ants
Vastu Related To Red Ants | Image: self

Vastu Related To Red Ants: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विद्या है, जो वर्तमान में रोजमर्रा की जिंदगी में घटित होने वाली कई सारी चीजों के शुभ और अशुभ फलों के बारे में बताता है। ऐसा ही कुछ इसमें चीटियों के बारे में भी बताया गया है। वैसे तो घर में काली चीटियों का निकलना आम बात होती है, लेकिन अगर आपके घर में अचानक से लाल चीटियां नजर आने लगी हैं, तो आने वाली किसी अच्छी या बुरी घटना का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं घर में लाल चीटियों का दिखाई देना शुभ है या फिर अशुभ?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • घर में लाल चीटियों का दिखाई देना शुभ या अशुभ?
  • इस तरह से दिखाई दें लाल चीटियां तो होता है शुभ 

घर में लाल चीटियों का दिखाई देना शुभ या अशुभ?

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में घर में चीटियों के निकलने का अलग-अलग कारण बताया गया है। जिसमें कुछ शुभ होता है और कुछ अशुभ। हालांकि, ज्यादातर लाल चीटियों का घर में प्रवेश करना अच्छा नहीं माना जाता है। कहते ये आने वाली बड़ी मुसीबतों जैसे धन हानि, विवाद का संकेत है। लेकिन ऐसा कहना भी सही नहीं है कि ये सिर्फ अशुभ संकेत ही देती हैं, कई बार ये शुभ संकेत भी देती हैं जो इनके आने का तरीका बताता है। आइए जानते हैं इसके बारे में....

इस तरह से दिखाई दें लाल चीटियां तो होता है शुभ

वैसे तो लाल चीटियों का घर में आना शुभ नहीं होता है, लेकिन अगर ये मुंह में अंडा लेकर आती है तो ये शुभ संकेत होता है। कहते हैं इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ प्रगति होने वाली है।
वास्तु के मुताबिक अगर लाल या काली चीटियां छत से निकलती हुई दिखाई दें, तो ये धन लाभ और संपत्ति में बढ़ोत्तरी का संकेत होता है। साथ ही ये वैवाहिक जीवन में खुशियां, संतान से जुड़े कार्य पूर्ण होने के संकेत देता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Moles: महिलाओं के इन अंगों पर तिल होना होता है अशुभ! जानें किस बात का होता हैं संकेत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Fever: क्या आप भी बुखार आने पर नहाते हैं? फीवर में नहाना सही या गलत, जानें एक्सपर्ट्स की राय 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 August 2023 at 12:32 IST