अपडेटेड 4 September 2023 at 12:06 IST

Puja Astro Tips: पूजा करते समय आपकी आंखों में भी आते हैं आंसू? जानें क्या है इसका मतलब

कई बार पूजा करते समय कुछ लोगों की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। ऐसे में वे सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा क्यों हुआ? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो चलिए जानते हैं इसका क्या मतलब है?

Follow : Google News Icon  
Puja Karte Samay Aansu Aane Ka Kya Matlab Hota Hai
Puja Karte Samay Aansu Aane Ka Kya Matlab Hota Hai | Image: self

Puja Karte Samay Aansu Aane Ka Kya Matlab Hota Hai: कई बार देखने को या सुनने को मिलता है कि पूजा करते समय लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पूजा के दौरान हमारे में कई तरह के भाव उठते हैं जिसमें अच्छे और बुरे दोनों ही शामिल होते हैं। ऐसे में अगर पूजा करते हुए आपकी आंखों से आंसू निकलता है तो इसमें कोई न कोई संकेत छुपा होता है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • पूजा के दौरान आंख से आंसू आना शुभ या अशुभ?
  • पूजा के दौरान आंख से आंसू आने का क्या है मतलब?
  • पूजा के दौरान मन भटकने के क्या हैं कारण?

पूजा के दौरान आंख से आंसू आना शुभ या अशुभ?

कई बार पूजा के दौरान लोग इतने मग्न हो जाते हैं कि उनकी आंख से आंसू निकल आते हैं। ऐसे में उनके मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि ये शुभ संकेत है या अशुभ। अगर आपकी आंख से भी पूजा करते समय आंसू आ गए हैं तो घबराइए नहीं, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि पूजा के दौरान आंसू आना शुभ संकेत होता है।

पूजा के दौरान आंख से आंसू आने का क्या है मतलब?

पूजा के दौरान आंसू आना अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इसका मतलब होता है कि भगवान साक्षात आपकी प्रार्थना को सुन रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो समझ लीजिए की जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है। वहीं अगर इस दौरान आपको उबासी आती है तो ये नकारात्मकता का संकेत हो सकता है। साथ ही ये मन में कपट को भी दर्शाता है। 

Advertisement

पूजा के दौरान मन भटकने के क्या हैं कारण?

शास्त्रों के मुताबिक अगर आप सच्चे दिल से पूजा करते हैं, तो भगवान हमेशा उसे स्वीकार करते हैं। लेकिन अगर इस दौरान आप ध्यान भटक रहा है, तो इसके पीछे दो वजह हो सकती हैं। 

पहला- अगर आपके मन में बहुत सारे विचार एक साथ आ रहे हैं, तो इससे आपका मन पूजा में नहीं लगता है और आपका मन भटकने लगता है।

Advertisement

दूसरा- इसके अलावा पूजा के दौरान मन भटकने की वजह राहु के दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें... Bhadrapad Month 2023: बेहद खास होता है भाद्रपद माह, जानें इसका महत्व और नियम 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं परर आधारित है।REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रामणिकता का दावा नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें... Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को लगाएं इन चीजों का भोग, कृष्णा को पसंद हर एक चीज 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 4 September 2023 at 12:04 IST