Updated January 24th, 2019 at 21:17 IST
National Approval Ratings LIVE | भाजपा या कांग्रेस: अगर आज हुए लोकसभा चुनाव, तो किसको मिलेगा सिंहासन?
लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम चर्चाएं फिजाओं में गूंज रही है. चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग अमूमन मार्च के पहले हफ्ते में कर सकता है.
Advertisement
दुनिया के सबसे बड़ें लोकतांत्रिक देश भारत एक बार फिर साल 2019 में सबसे बड़ा पर्व मनाएगा यानि आम चुनाव से गुजरेगा. जनता अपने मतदान की ताकत का प्रयोग करते हुए देश की सत्ता किसे सौपनी है? उसका फैसला करेगी.
ऐसे में राजनीतिक पार्टियां (चाहे वो सत्ता पक्ष हो या विपक्ष) भी इस मौके को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती. 2014 में विशाल बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सामने जहां सत्ता को बचाने की चुनौती है, तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी पिछले लोकसभा से शिकस्त को भूल दुबारा सत्ता में वापसी करने को बेकरार है. वहीं क्षेत्रिय पार्टियां भी देश के सामने खुद को तीसरा विकल्प के तौर पर स्थपित करने की कोशिश में हैं.
यहां देखें National Approval Ratings से जुड़ी हर लाइव अपडेट....
पश्चिम बंगाल में भाजपा को फायदा, ममता बनर्जी को मिल सकती हैं 34 सीटें
राजस्थान में करारी हार के बाद भी BJP मजबूत, कांग्रेस को महज इतनी सीटें!
National Approval Ratings | पंजाब NDA को लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस जीत की ओर
महाराष्ट्र में अभी चुनाव हुए तो बीजेपी को मिल सकती हैं 16 सीटें
झारखंड में NDA को लग सकता है झटका, UPA जीत की ओर
जम्मू कश्मीर में यूपीए बड़ी बढ़ते की ओर...
आज हुआ लोकसभा चुनाव तो J&K में खाता भी नहीं खोल पाएंगी महबूबा
हारियाणा में बीजेपी को मिल सकती है 7 सीटों पर जीत
जाने गोवा की तस्वीर
छत्तीसगढ़ मेें कांग्रेस और बीजेपी में हो सकती है कांटे की टक्कर! ये हैं सीटों का गणित
बिहार में एनडीए जीत की ओर, महागठबंधन बैकफुट पर ..
अरुणाचल प्रदेश में 2 सीटें एनडीए के झोली में जाने का अनुमान..
असम में क्या होगी तस्वीर..
आज हुए अंडमान और निकोबार में चुनाव तो देखें किसके खाते में जाती दिख रही है एक सीट.
बता दें, पिछले महीनें भी CVoter ने गहन विश्लेषण के साथ राजनीतिक परिस्थितियां और 'जनता का मूड' को लेकर सामने आई थी.
CVoter के अनुसार देश में NDA को लगभग 37.7 प्रतिशत वोट मिलेंगे. वहीं UPA को 32.8 प्रतिशत. NDA को 247 सीटें मिलने का अनुमान जाताया गया था, तो UPA को 171 सीटें. अगर भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो उसको 248 सीटें मिलेंगी. वहीं अन्य दलों की बात करें तो उन्हें 125 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था.
अगर 2018 में हुए विधानसभा चुनावों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही थी. बीजेपी ने इन राज्यों में क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर मेघालय, नागालैंड में सरकार बनाई तो त्रिपुरा में काफी सालों से मौजूद लेफ्ट पार्टी को अपने दम पर सत्ता से बेदखल कर दिया था. वहीं कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में JDS के साथ चुनाव के बाद गठबंधन करके बीजेपी को सत्ता से दूर रखा. लेकिन साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को तीन हिंदी भाषा राज्यों में सत्ता से हाथ धोना पड़ा था.
यह भी पढ़े- National Approval Ratings | पंजाब NDA को लग सकता है बड़ा झटका , कांग्रेस जीत की ओर
Advertisement
Published January 24th, 2019 at 18:06 IST