Updated June 8th, 2019 at 13:51 IST
MASSIVE: मालदीव का बड़ा ऐलान, देश के सर्वोच्च सम्मान निशान इज्जुद्दीन से नवाजे जाएंगे PM मोदी
मोदी लोकसभा चुनाव में जीतकर सत्ता बरकरार रखने के बाद अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के तहत सबसे पहले मालदीव जाएंगे। वह मालदीव से रविवार को श्रीलंका जाएंगे।
Advertisement
लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में विदेश यात्रा की शुरूआत पड़ोसी देश मालदीप से करने जा रहे हैं। ऐसे में मालदीप की ओर से भारत के साथ दोस्ती की एक नई इबारत लिखते हुए नरेंद्र मोदी को किसी विदेशी मेहमान को दिये जाने वाले सर्वोच्च सम्मान, निशान इज़्ज़ुद्दीन से भी सम्मानित करने का फैसला किया है।
इसकी जानकारी खुद मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने इसकी जानकारी दी।
शाहिद ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'राष्ट्रपति ने पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने के अपने फैसले की घोषणा की है। पीएम मोदी को विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को सौंपे जाने वाला मालदीव का सबसे बड़ा सम्मान निशान इज्जुद्दीन दिया जाएगा।'
बता दें शनिवार से मोदी मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर जा रहे हैं। मोदी लोकसभा चुनाव में जीतकर सत्ता बरकरार रखने के बाद अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के तहत सबसे पहले मालदीव जाएंगे। वह मालदीव से रविवार को श्रीलंका जाएंगे।
मोदी ने मालदीव की अपनी यात्रा के बारे में कहा कि भारत इस देश को एक मूल्यवान साझेदार मानता है जिसके साथ वह इतिहास और संस्कृति के गहरे संबंध साझा करता है।
भारत और मालदीव के संबंधों में उस समय गिरावट आ गई थी जब वहां के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने पिछले साल पांच फरवरी को अपने देश में आपातकाल लगा दिया था। हालांकि सोलिह के सत्ता संभालने के बाद दोनों देशों के संबंध सामान्य रूप से बहाल हो गये थे।
मोदी ने कहा, ‘‘मुझे नवम्बर 2018 में राष्ट्रपति सोलिह के शपथग्रहण में शामिल होने का भी मौका मिला था। मालदीव की मेरी यात्रा दोनों देशों द्वारा समुद्री पड़ोसियों और दीर्घकालिक मित्रों के तौर पर हमारे संबंधों को दिये जाने वाले महत्व को प्रतिबिंबित करती है।’’
विदेश सचिव विजय गोखले ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मोदी की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों द्वारा विशिष्ट क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की उम्मीद है।
Advertisement
Published June 8th, 2019 at 13:51 IST