अपडेटेड 22 December 2023 at 11:38 IST

जम्मू-कश्मीर: सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, 4 जवान शहीद; सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

Jammu Kashmir: जवान कल शाम (20 दिसंबर) से इलाके में चल रहे आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। तभी घात लगाकर आतंकियों ने हमला बोल दिया।

Follow : Google News Icon  
Indian Army
भारतीय सेना | Image: X

जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकी हमले में 4 जवान शहीद हो गए हैं। इसके साथ ही तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। इसको लेकर भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि इस हमले के बाद भारतीय सेना ने इसका तुरंत जवाब दिया। सेना इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी, इसी दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया। जवानों ने स्थिति को भांपते हुए मोर्चा संभाला हुआ हैं और दोनों तरफ से फायरिंग चल रही हैं।

सेना के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि राजौरी सेक्टर के थानामंडी इलाके में दो सैन्य वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए। जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। जवान कल शाम (20 दिसंबर) से इलाके में चल रहे आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रहे थे। ऑपरेशन 48 राष्ट्रीय राइफल्स इलाके में हो रहा था।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 3.45 बजे सेना के दो वाहन राजौरी के पुंछ क्षेत्र में डेरा की गली से गुजर रहे थे। तभी आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। जिसके बाद सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जिस इलाके में ऑपरेशन चल रहा है यह वही इलाका है जहां अक्टूबर 2021 में पुंछ के सुरनकोट के दारा की गली (डीकेजी) इलाके में एक घातक हमले में भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हुए थे। यह ऑपरेशन एक महीने से अधिक समय तक चला था जिसमें कुल 9 सैन्य अधिकारी शहीद हुए थे। जबकि सेना के महीनों के ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया था।

Advertisement

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 21 December 2023 at 19:30 IST