अपडेटेड 16 December 2023 at 18:34 IST

ब्‍वॉयफ्रेंड के दोस्‍त मेरी बहन को...इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह का विश्वजीत पर गंभीर आरोप, किए कई खुलासे

इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह जिस शख्स पर आरोप लगा रही है, उसका नाम अश्वजीत गायकवाड़ है। जोकि महाराष्ट्र के एमएसआरडीसी के एमडी के बेटा है।

Follow : Google News Icon  
Vishwajit and Priya Singh
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह | Image: Instagram

मुंबई में फैशन इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड विश्वजीत गायकवाड़ पर कार से कुचलकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। प्रिया सिंह का इलाज इन्फिनिटी मेडीसर्च सेंटर में चल रहा है। वहीं उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में विश्वजीत और उसके दोस्तों पर कई आरोप लगाए हैं। प्रिया सिंह ने लिखा अस्पताल में उनके ऊपर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें खतरा है। बता दें कि प्रिया सिंह की शिकायत पर विश्वजीत पर 307 का मामला दर्ज हुआ है।

खबर में आगे पढ़ें:

  • प्रिया सिंह ने कहा- मेरी जान को खतरा
  • मैं अकेे परिवार में कमाने वाली- प्रिया सिंह

पोस्ट में प्रिया सिंह ने क्या लिखा

प्रिया सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “विश्वजीत के साथ मेरा 4-5 साल पुराना रिश्ता है। इतने सालों से मैं उसे डेट कर रही हूं। मैं अस्पताल में हूं लेकिन वो मुझसे मिलने नहीं आया। मेरा दाहिना पैर टूट गया है। रॉड लगानी पड़ी है। पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। इसकी वजह से मुझे 3-4 महीने बिस्तर पर रहना पड़ेगा। उसके बाद भी चलने के लिए सहायता लेनी पड़ेगी। मेरे सामने कमाई की समस्या है। मेरी ही कमाई से मेरा परिवार चलता था। अब मैं काम नहीं कर पाऊंगी।"

मैं डरी हुई हूं- प्रिया सिंह

खुद पर खतरा बताते हुए प्रिया सिंह ने लिखा, "मुझे उससे खतरा है। उसके कुछ दोस्त दो दिनों से लगातार अस्पताल में आ रहे हैं। मैंने उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, इसलिए मेरी बहन को धमका रहे हैं।" प्रिया सिंह ने कहा कि मैं बेहद डरी हुई हूं, मेरे परिवार को खतरा है। मालूम हो कि प्रिया सिंह जिस शख्स पर आरोप लगा रही है, उसका नाम अश्वजीत गायकवाड़ है। जोकि महाराष्ट्र के एमएसआरडीसी के एमडी के बेटा है।

Advertisement

वहीं पैसे ऐंठने के आरोप पर प्रिया सिंह का कहना है कि अगर मैं पैसे चाहती तो साढ़े 4 साल तक रिलेशन में थी, तब भी पैसे ले लेती। अश्वजीत बड़े परिवार से है, मैं एक साधारण परिवार से हूं। मुझे कुछ समय पहले पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है। 10 तारीख को मैंने उसकी पत्नी को देखा। वो मुझसे कहता था कि वो पत्नी से अलग है और शादी करना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: मोबाइल के टुकड़ों में हैं संसद 'स्‍मोक अटैक' के सबूत! ऐसे आगे बढ़ रही दिल्‍ली पुलिस की जांच

Advertisement

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 16 December 2023 at 18:34 IST