LIVE BLOG

अपडेटेड 3 January 2024 at 22:43 IST

LIVE UPDATES/ India News: ‘केरल ने भारत की चेतना को जगाया’, स्त्री शक्ति रैली में बोले PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी के दक्षिण भारत दौरे का दूसरा दिन, ED के सामने पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल।

Follow : Google News Icon  
Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi | Image: PTI

3 January 2024 at 22:42 IST

एक दूजे के हुए इरा और नुपुर

आमिर खान की लाडली इरा खान लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिख संग शादी के बंधन में बंध गई है। आज 3 जनवरी 2024 को दोनों ने कोर्ट मैरिज की। इस दौरान आमिर खान को दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव भी मौजूद थीं। 


3 January 2024 at 19:17 IST

हेमंत सोरेन नहीं देंगे सीएम पद से इस्तीफा

हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वह सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे। विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा, "बैठक में 43 विधायक मौजूद थे और जो बात सामने आई है वो ये है कि हेमंत सोरेन आज भी मुख्यमंत्री हैं और आगे भी वो ही मुख्यमंत्री रहेंगे..."


Advertisement

3 January 2024 at 19:16 IST

अनिल विज का केजरीवाल पर निशाना

केजरीवाल द्वारा ED के समक्ष पेश न होने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "इतनी बार तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता जितनी बार केजरीवाल अपने रंग बदल रहे हैं। 6-7 साल पहले इन्होंने ट्वीट किया था कि मेरा सिर शर्म से झुक जाता है जब ED, CBI के बुलाने पर राजनेता नहीं जाते। आज इनका वही सिर है या कोई और सिर है?"


3 January 2024 at 16:45 IST

भारत की आज़ादी में केरल का महत्वपूर्ण योगदान- पीएम मोदी

त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की आज़ादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 


Advertisement

3 January 2024 at 16:25 IST

जबलपुर में विकास की बहुत संभावनाएं-  सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। आज की बैठक में हमने रोजगार के अवसर कैसे बढ़ाये जाएं। सभी अधिकारियों के साथ हमने विचार-विमर्श किया है। हम राज्य को रोजगार एवं विकास युक्त राज्य बनाना चाहते हैं। 


3 January 2024 at 15:50 IST

त्रिशूर में पीएम मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के त्रिशूर में रोड शो किया। पीएम मोदी कुछ ही देर में भारतीय जनता पार्टी के महिला सम्मेलन में महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे।


3 January 2024 at 15:46 IST

सीएम मोहन यादव ने की समीक्षा बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज जबलपुर संभाग में कानून व्यवस्था की स्थिति और विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की।


3 January 2024 at 15:45 IST

ODOP के विजेताओं का सम्मान

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली के भारत मंडपम में आत्मनिर्भर भारत उत्सव समारोह के दौरान 'एक जिला एक उत्पाद' के विजेताओं को सम्मानित किया।


3 January 2024 at 15:43 IST

शिवराज के घर का नाम  'मामा का घर'

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अपने नए घर का नाम 'मामा का घर' रखा है।


3 January 2024 at 15:41 IST

55 रन पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 55 रन पर ऑलआउट हुई। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट ली हैं। दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।


3 January 2024 at 13:24 IST

हज यात्रियों के लिए वीजा नियमों को आसान बनाया- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि "हमारी सरकार ने हज यात्रियों की सहूलियत के लिए जो प्रयास किया है उसका भी लाभ लक्षद्वीप के लोगों को मिला। हज यात्रियों के लिए वीजा नियमों को आसान बनाया गया है। हज से जुड़ी ज्यादातर कार्रवाई अब डिजिटल होती है। सरकार ने महिलाओं को बिना महरम हज जाने की भी छूट दी है। इन्हीं सब प्रयासों की वजह से उमराह के लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।"


3 January 2024 at 13:22 IST

कई पीढ़ियों ने जो सपना देखा अब पूरा हो रहा है- अनुराग ठाकुर

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश और दुनिया भर में करोड़ों लोग इसे निगाहें लगाकर देखेंगे। जिनको निमंत्रण मिला है वे अयोध्या जरूर जाएं और जिनको नहीं मिला है वो घर में ही दीपक जलाएं। ये पल हम सबके जीवन में एक बहुत बड़ा पल है जब हम अपने सामने उस सपने को पूरा होते देख रहे हैं जो कई पीढ़ियों ने देखा था। 


3 January 2024 at 12:29 IST

सुखदेव सिंह हत्याकांड में NIA की छापेमारी

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में NIA का एक्शन जारी है। जांच एजेंसी ने जयपुर में मुख्य आरोपी रोहित राठौर के घर पर छापेमारी की। 


3 January 2024 at 12:20 IST

लक्षद्वीप  को पीएम मोदी की सौगात

लक्षद्वीप में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कवरत्ती में 1,156 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कावारत्ती में कई योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, साइकिल, किसान कार्ड और आयुष्मान कार्ड वितरित किए।


3 January 2024 at 12:15 IST

सत्य की जीत हुई- गौतम अडानी

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बाद अडानी ग्रुप के चेयरपर्न गौतम अडानी ने ट्वीट कर कहा, “सुप्रीम के फैसले से पता चलता है कि सत्य की जीत हुई है। मैं उन लोगों का आभारी हूं जो हमारे साथ खड़े रहे। भारत की विकास यात्रा में हमारा विनम्र योगदान जारी रहेगा।” 


3 January 2024 at 11:33 IST

हिंडनबर्ग मामले में SC का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले में SIT जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया। सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार और सेबी के नियामक ढांचे को मजबूत करने के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश पर विचार करने को कहा है।  


3 January 2024 at 11:13 IST

केजरीवाल को क्यों बुलाया जा रहा है- सौरव भारद्वाज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ED द्वारा भेजे गए समन पर दिल्ली के मंत्री सौरव भारद्वाज ने कहा, "ED या केंद्र सरकार ने ये नहीं बताया कि वे किस हैसियत से अरविंद केजरीवाल को बुला रहे हैं। ना वे(अरविंद केजरीवाल) गवाह हैं, ना वे अभियुक्त हैं। उन्होंने कहा, “समय पर भी सवाल उठते हैं। ठीक लोकसभा चुनाव से पहले जब सभी दल और केंद्र सरकार खुद चुनाव की तैयारी कर रही है। उन चुनावों के कैंपेन से पहले केंद्र सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। जब चार्जशीट दायर हो चुकी है तो उसके बाद अरविंद केजरीवाल को क्यों बुलाया जा रहा है?"


3 January 2024 at 10:13 IST

केरल में पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी

केरल के त्रिशूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। PM मोदी आज भाजपा के महिला सम्मेलन में महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे।


3 January 2024 at 10:04 IST

झारखंड में ED का ताबड़तोड़ छापेमारी

ईडी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी विनोद कुमार नाम के एक आरोपी के यहां छापोमारी कर रही है। उनका राजनीतिक कनेकेशन बहुत ही मजबूत माना जाता है।रांची के पिस्का मोड़, रातू रोड में रहने वाले रौशन नाम के आरोपी के यहां भी ईडी सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई कर रही है साथ ही रातू रोड स्थित अभिषेक कुमार पिंटू के घर पर भी ED की छापेमारी की जा रही है। 


3 January 2024 at 09:58 IST

बीजेपी का केजरीवाल पर निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा भेजे गए समन पर भाजपा नेता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, "पेश होने से अरविंद केजरीवाल कतरा रहे हैं। चोर की मूंछ में तिनका जरूर है... अब विक्टिम कार्ड खेलने से कुछ नहीं होगा। 


3 January 2024 at 09:53 IST

पीएम मोदी के दक्षिण भारत दौरे का दूसरा दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिण भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के दौरे पर हैं। पहले दिन पीएम ने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और करीब 20 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  


3 January 2024 at 09:40 IST

ED के सामने पेश नहीं होंगे CM केजरीवाल

शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फिर ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। केंद्रीय एजेंसी ने 3 जनवरी को केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने आप मुखिया को तीसरी बार समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है। 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 3 January 2024 at 09:44 IST