LIVE BLOG

अपडेटेड 14 December 2023 at 18:53 IST

India News Live: 7 दिन की पुलिस कस्टडी में संसद स्मोक अटैक के सभी आरोपी

लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में सेंधमारी ने कई सवाल खड़े कर दिए। मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुरू कर दी है।

Follow : Google News Icon  
Parliament
संसद | Image: Republic

14 December 2023 at 18:39 IST

पुलिस कस्टडी में संसद स्मोक अटैक के आरोपी

संसद स्मोक अटैक के सभी आरोपियों को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है, उसके पीछे बड़े लोगों के शामिल होने की आंशका है। क्योंकि आम आदमी इतनी प्लानिंग से काम नहीं कर सकता है।


14 December 2023 at 13:40 IST

सुरक्षा में चूक दुर्भाग्यपूर्ण - कौशल किशोर

सुरक्षा चूक की घटना पर विपक्षी सांसदों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री से बयान की मांग करने पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा, ''विपक्ष का काम है आरोप मढ़ना, वो तिल का ताड़ बनाएंगे। सुरक्षा में चूक दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी लोकसभा सचिवालय की है, सरकार की नहीं है इसलिए केंद्रीय गृह अमित शाह के बयान देने का कोई औचित्य नहीं बनता है।''


Advertisement

14 December 2023 at 13:37 IST

सांसद डेरेक ओ ब्रायन निलंबित

राज्यसभा ने 'अपमानजनक व्यवहार' के लिए शीतकालीन सत्र के शेष भाग के लिए टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया।


14 December 2023 at 13:35 IST

PM मोदी की अहम बैठक

संसद में सेंधमारी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने अहम बैठक की है। PM मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अहम बैठक की है। बता दें कि बुधवार को लोकसभा में सेंधमारी करते हुए दो युवक दर्शक दीघा से कूद गए थे।


Advertisement

14 December 2023 at 11:21 IST

लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में विपक्ष के लगातार हंगामे के बाद स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। 


14 December 2023 at 10:54 IST

के सी वेणुगोपाल ने पेश किया नोटिस

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने 'संसद में सुरक्षा की गंभीर चूक' पर चर्चा के लिए कार्य के निलंबन के लिए प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम 267 के तहत एक नोटिस प्रस्तुत किया है।


14 December 2023 at 10:52 IST

सांसदों को मकर द्वार से मिलेगा प्रवेश

13 दिसंबर को सुरक्षा चूक की घटना के बाद संसद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मकर द्वार से केवल सांसदों को ही संसद भवन में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है और भवन में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के जूते उतरवाकर भी उनकी गहन जांच की जा रही है।


14 December 2023 at 08:53 IST

संसद मार्ग थाने में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम और अन्य अधिकारी संसद मार्ग थाने से जांच के बाद देर रात रवाना हुए। संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को हुई सेंधमारी की बड़ी घटना ने सबको चौंका कर रख दिया। इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए।


14 December 2023 at 08:50 IST

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले की जांच

 दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बताया, संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले की जांच शुरू हो गई है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने यूएपीए धारा के तहत मामला दर्ज किया है। जांच चल रही है। जांच के बाद कई बड़े खुलासे संभव हैं।


14 December 2023 at 07:59 IST

UAPA के तहत केस दर्ज

लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में सेंधमारी ने कई सवाल खड़े कर दिए। मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुरू कर दी है। UAPA के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। लोकसभा और गृह मंत्रालय ने भी अपने स्तर पर जांच के आदेश दे दिए हैं। 

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 14 December 2023 at 08:10 IST