Updated July 31st, 2021 at 21:32 IST
चिड़िया और बंदर की दोस्ती देख आप भी कहेंगे वाह-वाह! VIRAL हुआ मजेदार VIDEO
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में जानवर और पक्षी के कुछ बच्चे खेलते हुए दिख रहे हैं।
Advertisement
दोस्तों के बिना इस जीवन में कुछ नहीं है। दोस्त आपको जीवन का वो मजा दिलाते हैं जो शायद ही दौलत से मिल पाए। फिर चाहे वो इंसान हो या जानवर दोस्ती के असल मायने एक है। सच्चा दोस्त ही आपको जीने के तरीके सिखाता है, गिरते हैं तो उठाता है, बिखरते हैं तो संभालता है, गलत काम करने पर सही दिशा दिखता है। ऐसी ही एक दोस्ती का नमूना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां कुछ चिड़िया और एक बंदर खेलते, मजे करते और एक दूसरे को छेड़ते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जानवर और पक्षी के कुछ बच्चे खेलते हुए दिख रहे हैं। चेहरे पर मासूमियत के साथ वो कुछ मजे के पल बांट रहे हैं, कभी एक दूसरे के पीछे भागते तो कभी किसी को छेड़ते हुए अपनी मस्ती में खेल रहे हैं। एक सुकून से आंखें बंद करके लेटता है तो दूसरे को भी चैन नहीं आता है। कभी उसके ऊपर बैठ कर तो कभी हाथों को सेहला कर उसे उठाने की कोशिश करते हैं। यह छोटे बच्चों की मीठी सी अनबन इंटरनेट पर सभी का दिल जीत रही हैं।
वायरल हो रही इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर रूपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- "बच्चे मन के सच्चे।" इस वीडियो को ऑनलाइन देखना लोग खूब पसंद कर रहे हैं, इसे अभी तक 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कई ने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन दिए हैं।
इसे भी पढ़ें: VIRAL: बर्थडे केक से महिला ने लगभग खो दी थी अपनी आंखों की रोशनी, जानिए पूरा मामला
इसे भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के 13 साल पूरे; 'जेठालाल' ने कुछ इस अंदाज में किया सेलिब्रेट
इसे भी पढ़ें: नोरा फतेही के गाने पर छोटी बच्ची डांस करती आई नजर; VIDEO देख लोग बोले "यह है छोटी नोरा"
Advertisement
Published July 31st, 2021 at 21:32 IST