अपडेटेड 2 January 2024 at 12:43 IST
BJP के राज्यसभा सांसद हृदय नाथ सिंह का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हृदय नाथ सिंह का निधन हो गया है। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
- भारत
- 2 min read

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हृदय नाथ सिंह का निधन हो गया है। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो BJP किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक भी रह चुके हैं। उनके निधन पर सीएम योगी ने दुख जताया और श्रद्धांजलि दी।
CM योगी ने हृदय नाथ को दी श्रद्धांजलि
हृदय नाथ के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ स्थित BJP कार्यालय में रखा गया। CM योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उन्हें श्रद्धांजलि देने बीजेपी कार्यालय पहुंचे। योगी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि देकर भावभीन श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढ़ाढस बंधाया।
ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर दी जानकारी
हृदय नाथ सिंह के निधन की जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक श्री हृदय नाथ सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।
हृदय नाथ सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्वेदिक संस्थान में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने मंगलवार की सुबह अंतिम सांस ली। वह पार्टी में किसान मोर्चा का काम देख रहे थे।
Advertisement
यह भी पढ़ें: पंजाब में सड़क किनारे मिला DSP का शव: ADCP बलविंदर
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 2 January 2024 at 12:26 IST