अपडेटेड 22 December 2023 at 16:30 IST
राम मंदिर की आरती में कपिल गाय के दूध से बने घी का होगा इस्तेमाल, बिना गर्भ धारण के 6 साल तक देती है
जोधपुर से करीब 600 किलो घी 108 रथों में सवार होकर अयोध्या पहुंचेगा। इसमें डेढ़ किलो घी बेहद खास है।
- भारत
- 3 min read

Ayodhya Ram Mandir: जिस घड़ी का राम भक्तों को युगों से इंतजार था वो घड़ी बस आने वाली हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी अंतिम चरण में हैं। 22 जनवरी 2024 को रामलला कुटिया से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। इस ऐताहासिक दिन का साझी बनने के लिए देश विदेश लोग अयोध्या आने वालें हैं। वहीं, इस खास अवसर के लिए पूरे देश के कोन से भगवान राम के लिए उपहार स्वरूप अलग-अलग सामग्री अयोध्या भेजी जा रही है।
खबर में आगे पढ़ें:
- राम मंदिर में खास होगी महाआरती
- रावण के ससुराल से आएगा घी
- पहली आरती काली कपिला घी से
- जानें कैसे बिना गर्भधारण किए काली कपिला देती है दूध
600 किलो घी 108 रथ
भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा पर यज्ञ-हवन समेत कई धार्मिक अनुष्ठान भी होने वाले है। मंदिर में महाआरती का भी आयोजन किया जाएगा। इस आरती और महायज्ञ में इस्तेमाल होने वाली घी भी बेहत खास है। यह घी राजस्थान के जोधपुर से आएगा। जोधपुर से करीब 600 किलो घी 108 रथों में सवार होकर अयोध्या पहुंचेगा। इसमें डेढ़ किलो घी बेहद खास है, क्योंकि यह घी एक चमत्कारी गाय के दुध से बनाई गई है और इसी घी से भगवान राम की आरती होगी।
कहां आएगा 600 किलो घी
शास्त्रों में कहा गया है कि रावण का ससुराल राजस्थान के जोधपुर में था। जोधपुर में बनाड़ रोड स्थित बसंत विहार में राम धर्म गौशाला है। इस गौशाला के घी को बीते 9 साल से राम मंदिर के लिए रखा जा रहा है। अब तक करीब 600 किली घी जमा कर लिया गया है। जिसे 108 कलशों में भरकर पांच बैलगाड़ी के जरिए 9 दिसंबर 2023 को अयोध्या पहुंचेगा।
Advertisement
भगवान राम के लिए ‘जीजी का घी’
600 किलो घी की बात करें तो इस घी के कलश में एक विशेष कलश रहने वाला है,जिसमें अलग से डेढ़ किलो घी रखा जाएगा। इसे जीजी का घी के नाम से भी जाना जाता है। जीजी का घी का मतलब एक विशेष प्रजाति की गाय की घी जो बिना गर्भधारण किए ही दूध देती है। ऐसी गाय को कपिला गाया माता भी कहा जाता है।
कपिला गाय की खासियत
काली कपिला वो गाय है जो बिना गर्भधारण किए ही 6 साल तक दूध दे सकती है। राम धर्म गौशाला में साल 2016 में काली कपिला नाम की गाय आई थी। इसकी उम्र उस समय महज 17 महीने की थी और अपने आप दूध देनी शुरू कर दिया था। गौशाला प्रबंधन भी इस घटना पर चौंक गए और डॉक्टरों को जांच के लिए गौशाला बुलाया।
Advertisement
डॉक्टर ने बताया कि पशुओं मे हार्मोनल डिसऑर्डर की वजह से ऐसा संभव है। मगर ऐसा दुलर्भ है। करोड़ों गायों में से एक गाय ऐसी होती है। अब इस कपिला गाय का डेढ़ किलो घी विशेष तौर पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या भेजने की तैयारी की जा रही है और इसी घी से प्रभु श्रीराम की पहली महाआरती होगी।
यह भी पढ़ें:राम जन्मभूमि तक पहुंचने के लिए बना खास कॉरिडोर
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 December 2023 at 16:30 IST