अपडेटेड 28 December 2023 at 21:07 IST

रेलवे स्टेशन के बाद बदला अयोध्या एयरपोर्ट का नाम, अब ये होगी नई पहचान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया। वहीं अब अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदले जाने की खबर आ रही है।

Follow : Google News Icon  
Ayodhya Airport ayodhya junction CM yogi
Ayodhya एयरपोर्ट का नाम बदला | Image: PTI

Ayodhya International Airport: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 27 दिसंबर, बुधवार को अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया था। वहीं अब अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदले जाने को भी खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम किए जाने की तैयारी है।

खबर में आगे पढ़ें:

  • 821 एकड़ में बना है अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट
  • 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या को देंगे कई सौगात
  • 30 दिसंबर को पीएम मोदी एयरपोर्ट को दिखाएंगे हरी झंडी

30 दिसंबर का दिन अयोध्या के लिए बेहद खास होने वाला है। सभी जानते हैं कि ना केवल अयोध्या बल्कि संपूर्ण भारत के लिए 22 जनवरी 2024 का दिन बेहद खास होने जा रहा है। इतिहास के पन्नों में 22 जनवरी का दिन दर्ज होगा। लेकिन उससे पहले 30 दिसंबर 2023 को पीएम मोदी अयोध्या को कई बड़े सौगात देने वाले हैं।

30 दिसंबर को पीएम मोदी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट के साथ अमृत भारत की देंगे सौगात

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या जा रहे हैं। इस दिन पीएम मोदी पुनर्निर्मित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा पीएम मोदी वंदे भारत की तर्ज पर बने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं महर्षि वाल्मीकि अयोध्या धाम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगे।

Advertisement

पहले चरण में 65 हजार वर्ग फुट का टर्मिनल और 2200 मीटर लंबा रनवे तैयार किया है। इस हवाई अड्डे की वर्तमान क्षमता प्रति घंटे के हिसाब से 2 से 3 उड़ानों को संभाल सकता है। सीएम योगी के अनुसार राज्य सरकार ने परियोजना के लिए करीब 821 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है।

Indigo ने अयोध्या के लिए किया उड़ानों का ऐलान

दिल्ली के बाद अब Indigo ने 26 दिसंबर को श्री राम की नगरी Ayodhya के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत करने का ऐलान किया। इंडिगो की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार मुंबई से अयोध्या के लिए 15 जनवरी 2024 से उड़ान शुरू करने जा रही है। इससे पहले दिल्ली के लिए इंडिगो ने शेड्यूल जारी किया था और बताया था कि दिल्ली एयरपोर्ट से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट 30 दिसंबर 2023 के उड़ान भरने वाली है।

Advertisement

मुंबई से अयोध्या कि पहली फ्लाइट 15 जनवरी 2024 से 12 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरेगी और 14 बजकर 45 मिनट पर लैंड करेगी। वहीं अयोध्या से मुंबई के लिए पहली उड़ान 15 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरेगी जो कि मुंबई में 17 बजकर 40 मिनट तक लैंड करेगी।

अहमदाबाद टू अयोध्या की पहली उड़ान कब?

इंडिगो की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। 11 जनवरी 2024 से अहमदाबाद टू अयोध्या के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी।

दिल्ली में 6 जनवरी से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अयोध्या के लिए इंडिगो ने तो पहले ही फ्लाइट का ऐलान कर दिया था। 30 दिसंबर 2023 से दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट की शुरुआत की जाएगी। वहीं कमर्शियल सेवाएं 6 जनवरी 2024 से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar के लिए NDA में वापसी के अब सभी दरवाजें बंद हैं: गिरिराज सिंह

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 December 2023 at 20:37 IST