Richest Man: Gautam Adani बने देश के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को पछाड़ छीना नंबर वन रईस का ताज

भारत के अमीरों की नई लिस्‍ट आ गई है। इसमें बड़ा उलटफेर हुआ है। देश के 334 अरबपतियों की लिस्‍ट में गौतम अडानी ने लंबी छलांग लगाई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Richest Man: Gautam Adani बने देश के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को पछाड़ छीना नंबर वन रईस का ताज
Richest Man: Gautam Adani | Image: Richest Man: Gautam Adani

भारत के अमीरों की नई लिस्‍ट आ गई है। इसमें बड़ा उलटफेर हुआ है। देश के 334 अरबपतियों की लिस्‍ट में गौतम अडानी ने लंबी छलांग लगाई है और सबसे अमीर शख्‍स का ताज अपने नाम कर लिया है। गौतम अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में नंबर 1 की कुर्सी हासिल कर ली है।

अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने जबरदस्त वापसी की। एक साल पहले जारी की गई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी की सत्ता हिल गई थी। अडानी के शेयरों के दाम धड़ाम हो गए थे।

भारत में हर पांच दिन में एक नया अरबपति बना

खबर के मुताबिक, हुरुन रिच लिस्ट 2024 में पहली बार 300 से ज्यादा भारतीय अरबपतियों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले एक साल में भारत में हर पांच दिन में एक नया अरबपति बना है। संपत्ति की गणना 31 जुलाई 2024 तक के आंकड़ों पर आधारित है।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, 62 वर्षीय गौतम अडानी और उनका परिवार की कुल संपत्ति पिछले वर्ष की तुलना में 95% बढ़कर ₹11.6 लाख करोड़ हो गई है। हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, 'भारत एशिया में धन सृजन का इंजन बनकर उभर रहा है! जहां चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की गिरावट देखी गई।'

Advertisement

इसे भी पढ़ें- लंगडा भेड़िया, इंसानी खून की लत और अबतक 9 शिकार... आखिर कैसे आदमखोर बन गए बहराइच के 6 भेड़िए

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड