West Bengal: दक्षिण परगना में 'डबल तबाही', गैंस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद पटाखों में भीषण आग, 4 बच्चे समेत 7 की मौत

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला के ढोलाहाट के पाथर प्रतिमा गांव में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से चार बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cylinder Blast Triggers Massive Firecracker Explosion In South 24 Parganas: 4 Children Among 7 Dead
Cylinder Blast Triggers Massive Firecracker Explosion In South 24 Parganas: 4 Children Among 7 Dead | Image: AI Generated

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में भीषण हादसा हो गया है। यहां गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से चार बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मृतक संभवता सभी एक ही परिवार के थे। पुलिस ने यह जानकारी दी है। आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर अब भी प्रशासन की टीम मौजूद है।  


दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में सोमवार रात एक घर में गैस सिलेंडर में धमाका हो गया, जिसके बाद पूरे घर में आग लग गई। हादसे में से चार बच्चों और दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। घटना पथार प्रतिमा प्रखंड के धोलाघाट गांव में रात करीब नौ बजे हुआ। विस्फोट में एक महिला झुलस भी गई।

पटाखों में आग के बाद तबाही

सुंदरबन पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक कोटेश्वर राव ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सभी शवों को घर से निकाल लिया गया है। झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि घर में दो गैस सिलेंडर थे। सिलेंडर में धमाके के बाद अंदर रखे पटाखों में आग लगने के बाद आग पूरे घर फैल में गई। हादसे की चपेट में आने वाले सभी लोगों के एक ही परिवार से होने की संभावना है।

हादसे में 7 लोगों की मौत

धमाका इतना भीषण था कि घर की छत तक उड़ गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा देर रात तक रेस्क्यू कर घर के अंदर फंसे शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि यह भी जांच की जाएगी कि क्या पटाखों का निर्माण घर के अंदर ही किया गया था। फिलहा स्थिति नियंत्रण में है। आग पर काबू पा लिया गया है। घर के अंदर से धुंआ अब भी निकल रहा है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और जांच जारी है। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: LPG Cylinder: दिल्ली से मुंबई तक घट गए सिलेंडर के दाम; जानिए नए रेट...

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड