ना‍बालिग को जिम्मा,कई राज्यों में कॉन्‍ट्रैक्‍ट किलिंग का प्‍लान...गोल्‍डी के गुर्गों का बड़ा खुलासा

स्पेशल सेल ने बीते दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में रेड कर गैंगस्टर गोल्डी बराड़/ लॉरेंस बिश्नोई के नाबालिग समेत 10 शूटरों को गिरफ्तार किया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Goldy Brar
Gangster Goldy Brar. | Image: PTI

साहिल भांबरी की रिपोर्ट

स्पेशल सेल ने बीते दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में रेड कर गैंगस्टर गोल्डी बराड़/ लॉरेंस बिश्नोई के नाबालिग समेत 10 शूटरों को गिरफ्तार किया था। इनमें से 2 शूटर मंजीत सिंह उर्फ गुरी और गुरपाल, गोल्डी बराड़ के डायरेक्ट संपर्क में थे।

दोनों शूटर लंबे समय से गोल्डी बराड़ के लिए काम करते हैं और कई बार गोल्डी बराड़ के कहने पर सरेंडर कर जेल भी जा चुके हैं। दोनों शॉप शूटर अजय राणा के जरिए गोल्डी बराड़ से मिले थे। अजय राणा, बराड़ का करीबी बताया जाता था, लेकिन बीते समय अजय राणा की रूस में हत्या कर दी गई थी और हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी,  इन दोनों के बीच पैसों के लेन देन को लेकर झगड़ा चल रहा था।

दिल्ली में कॉन्‍ट्रैक्‍ट किलिंग की थी प्‍लानिंग

दोनों शार्प शूटरों ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए सभी लड़के आपस में मिले थे, लेकिन कोई भी शख्स डायरेक्ट किसी शूटर को नही जानते थे। और न ही किसी के संपर्क में थे। दोनों शॉप शूटर ने बताया दिल्ली में एक कांट्रेक्ट किलिंग को अंजाम देने के लिए तैयारी की गई थी सिर्फ गोल्डी बराड़ की तरफ से टारगेट और आदेश आना बाकी था।  लेकिन उससे पहले सेल ने इनको गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पूछताछ में यह भी बताया अन्य तीन-चार राज्य में कुछ और लोगों को टारगेट किया था, टारगेट किलिंग के लिए इन लड़कों को सोशल मीडिया के जरिए हायर किया था। स्पेशल सेल सूत्र के मुताबिक एक नए मॉडस ऑपरेंडी के जरिए टारगेट किलिंग की तैयारी की गई थी।

Advertisement

स्पेशल सेल ने जिन 10 शूटरों को गिरफ्तार किया था इसमें नाबालिक लड़का भी शामिल है जिसको कांट्रेक्ट किलिंग के लिए तैयार किया गया था।  "बिहार के रहने वाले इस नाबालिग लड़के को कांट्रेक्ट किलिंग के लिए लखनऊ भेजा गया था। बिहार से लखनऊ भेजा गया शक्स को कहा कि एक लोकेशन पर एक "x" नाम का शख्स मिलेगा, उससे संपर्क किया जाएगा और संपर्क करने के बाद वह शक्स नाबालिग को टारगेट लोकेशन दिखाएगा और उसके बाद गोल्डी बराड़ के आदेश का इंतजार किया जाता है।"

स्पेशल सेल सूत्र के मुताबिक गोल्डी बराड़ के कई सारे मॉड्यूल ऑपरेट हो रहे हैं। पंजाब,दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश से बिहार तक के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है जिसमें इन सभी की गिरफ्तारी की गई है, लेकिन यह मॉड्यूल गोल्डी बराड़ का खास मॉड्यूल माना जा रहा है क्योंकि यह मॉड्यूल काफी ज्यादा एक्टिव था और टारगेट किलिंग के मामले में इनको तैयार किया जा रहा था। फिलहाल इस मामले में अभी कई शूटरों की गिरफ्तारी होना बाकी है।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड