BREAKING: लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर दिल्ली पहुंची NIA की टीम, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड समेत कई मामलों में है वांटेड

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई भारत लैंड कर गया है। अमेरिका से डिपोर्ट कर उसे दिल्ली लाया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NIA team reaches Delhi with Lawrence's brother Anmol Bishnoi
लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर दिल्ली पहुंची NIA की टीम | Image: ANI

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई भारत लैंड कर गया है। अमेरिका से डिपोर्ट कर उसे दिल्ली लाया गया है। बुधवार दोपहर उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया। NIA सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट से उसे सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और करीबी सहयोगी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित करते समय गिरफ्तार कर लिया। NIA ने अनमोल बिश्नोई को मोस्ट वांटेड घोषित कर दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

2022 से फरार चल रहा था अनमोल बिश्नोई

अनमोल बिश्नोई 2022 से फरार चल रहा था।लॉरेंस के भाई पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसपर एनसीपी के नेता रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या और एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग कराने का भी आरोप है। NIA द्वारा चल रही जांच में यह 19वां आरोपी है जिसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं, NIA ने मार्च 2023 में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें अनमोल का नाम 2020 से 2023 के बीच गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई को देश में कई बड़ी वारदातों में मदद करने में था।

मुंबई पुलिस ने जारी किया था लुक आउट सर्कुलर

भारत सरकार और जांच एजेंसियों को खासकर एनआईए को अनमोल बिश्नोई की बहुत दिनों से तलाश थी। बताया जाता है कि अमेरिका से इसके प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही थी। अब जाकर भारत को इसमें सफलता मिली है। एनआईए ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ है। वहीं, मुंबई पुलिस ने इसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया हुआ है।

Advertisement

कई आपराधिक मामले अनमोल पर हैं दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, अनमोल बिश्नोई के ऊपर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें से 18 से ज्यादा मामले केवल राजस्थान से ही हैं। अनमोल बिश्नोई पर अपहरण, फिरौती, हत्या का प्रयास, धमकी और हत्या करवाने की साजिश रचना समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।अनमोल बिश्नोई का बड़ा भाई लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। बताया जाता है कि अपने भाई का कई काम और घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी भी कई बार अनमोल बिश्नोई ही संभालता रहा है।

इससे पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी अनमोल का नाम आया था। इस सिंगर की हत्या 29 मई 2022 को गोलियों से भून कर कर दी गई थी। अनमोल का नाम एनसीपी के नेता और पूर्व विधायक रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी आया था। जांच में पता चला था कि 12 अक्टूबर 2024 को रात करीब साढ़े 9 बजे के आसपास मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी की हत्या में अनमोल मुख्य साजिशकर्ता था।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सम्राट बने BJP विधायक दल के नेता तो इन्हें मिली उपनेता की जिम्मेदारी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड