अपडेटेड 29 May 2023 at 14:51 IST

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर 10 की संख्या में इन चीजों का करें दान, मिलेगा मोक्ष!

शास्त्रों में वर्णित है कि Ganga Dussehra के दिन कुछ चीजों का दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Follow : Google News Icon  
Ganga Dussehra 2023
Ganga Dussehra 2023 | Image: self

Ganga Dussehra 2023: हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तिथि को मनाया जाने वाला गंगा दशहरा इस बार 30 मई मंगलवार को पड़ा रहा है। मान्यता है कि इसी दिन भगीरथ ने कठोर तप करके मां गंगा को धरती पर आने के लिए मनाया था जिसके बाद वो भगवान शंकर की जटाओं से होते हुए धरती पर अवतरित हुईं थीं। जिसके बाद से इस दिन को गंगा दशहरा के रुप में मनाया जाने लगा। हिंदू धर्म में इस दिन को बेहद पावन और पवित्र माना जाता है। कहते हैं गंगा दशहरा पर दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

हिंदू धर्म में गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि गंगा में डुबी लगाने भर से पाप दूर हो जाते हैं।  वहीं शास्त्रों में वर्णित है कि Ganga Dussehra के दिन कुछ चीजों का दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें है जिनका गंगा दशहरा के दिन दान करना चाहिए।

Ganga Dussehra पर 10 की संख्या में करें दान

शास्त्रों के मुताबिक 10 पापों का नाश करने से ही इसका नाम दशहरा पड़ा। ऐसे में मान्यता है कि Ganga Dussehra पर दान की जाने वाली वस्तुओं की संख्या भी 10 होनी चाहिए। इस दिन आप 10 फल, 10 पंखे, 10 सुराही, 10 छाते या फिर 10 हिस्से अन्न का दान कर सकते हैं। गंगा दशहरे पर कुछ लोग अपने घर में हवन पूजन करवाते हैं। कहते हैं इस दिन हवन करने से आपके घर से हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Ganga Dussehra पर इस नक्षत्र में करें स्नान होगा पापों का नाश

Ganga Dussehra पर हस्त नक्षत्र का विशेष महत्व होता है। अगर इस योग में गंगा में डुबकी लगाई जाए तो कई तरह के पापों का नाश होता है। बता दें कि 10 पापों का नाश करने से ही इसका नाम दशहरा पड़ा है। इनमें 3 दैहिक, 4 वाणी से हुए पाप और 3 मानसिक पाप शामिल हैं। इन पापों में जैसे झूठ बोलना, हिंसा करना, कड़वा बोलना, परस्त्री गमन, दूसरों की निंदा करना और दूसरों के अनहित की बात करना आदि शामिल हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें... Ganga Dussehra: जानिए कब है गंगा दशहरा? इस योग में स्नान करने से पापों का होता है नाश!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें... गर्मियों में बड़े काम का है Aam Panna, सेहत के साथ स्वाद में भी है मजेदार, यहां देखें रेसिपी

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 29 May 2023 at 14:48 IST