अपडेटेड 28 September 2023 at 06:49 IST

Ganesh Visarjan 2023 Muhurat: आज है गणपति विसर्जन, इस शुभ मुहूर्त में करें बप्पा को विदा

Ganesh Visarjan 2023: आज यानी 28 सितंबर को गणपति विसर्जन के साथ गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा। आप इस मुहूर्त में बप्पा की विदाई कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त (फोटो : Shutterstock)
गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Ganesh Visarjan 2023: 19 सितंबर से गणेशोत्सव की शुरुआत हुई थी। जिसका समापन 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी के दिन यानी आज हो रहा है। गणपति विसर्जन के दिन पूरे विधि विधान के साथ बप्पा की पूजा कर उन्हें विदा किया जाता है। दस दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान भक्त घर, मंदिर-पंडालों में बप्पा की मू्र्ति की स्थापना करते हैं। माना जाता है कि जिस घर में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा की पूजा की जाती है वहां सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • आज होगा गणपति विसर्जन
  • बप्पा की विदाई का शुभ मुहूर्त
  • खुशी-खुशी करें गणपति बप्पा की विदाई


हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विशेष स्थान दिया गया है। यही वजह है कि गणेश चतुर्थी की शुरुआत होते ही बप्पा के भक्त दस दिनों तक पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना के जरिए उनकी सेवा करते हैं। वहीं, गणेश चतुर्थी शुरू होने के दस दिन बाद भक्त बप्पा की विदाई यानी गणपति विसर्जन करते हैं।

अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन

इस साल गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को मनाई गई थी, लिहाजा दस दिन बाद आज 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन सम्पूर्ण विधि विधान के साथ बप्पा की विदाई किए जाने पर वह भगवान गणेश खुश होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं। 

शुभ मुहूर्त

गणपति विसर्जन के लिए 28 सितंबर के दिन सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद सुबह 10 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 10 मिनट तक भी बप्पा की विदाई का शुभ मुहूर्त है। इसके आलावा आप शाम 4 बजकर 41 मिनट से रात 09 बजकर 10 मिनट तक बप्पा की विदाई कर सकते हैं। फिर आधी रात को 12 बजकर 12 मिनट से अगले दिन दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक भी गणपति विसर्जन किया जा सकता है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें : Cold Home Remedies: हो गई है सर्दी-खांसी और जुकाम? घर बैठें ही करें इसका उपचार, ये तरीके आएंगे काम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 28 September 2023 at 06:48 IST