अपडेटेड 21 September 2023 at 08:31 IST

Ganesh Visarjan 2023: घर में पधारे गजानन का कब करें विसर्जन? तीसरे-पांचवे दिन इस मुहूर्त में कर सकते हैं विदा

Ganesh Visarjan 2023: अगर आपने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित की है तो यहां जानिए गणपति विसर्जन के शुभ मुहूर्त के बारे में।

Follow : Google News Icon  
गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त (फोटो : Pexels)
गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त (फोटो : Pexels) | Image: self

Ganesh Visarjan 2023: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विशेष स्थान दिया गया है। माना जाता है कि जिस घर में श्रद्धा भाव के साथ गणपति बप्पा की पूजा की जाती है वहां सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। वहीं, हर शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है, मान्यता है कि गणेश पूजन करने से कोई भी शुभ कार्य असफल नहीं होता है। वहीं, देशभर में गणेश चतुर्थी उत्सव की धूम है। दस दिनों तक चलने वाला गणेश चतुर्थी उत्सव 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। इस दिन गणेश भक्तों ने घर और मंदिर-पंडालों में बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की।

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम
  • जानिए कब करें गणेश विसर्जन
  • विसर्जन के लिए ये मुहूर्त हैं शुभ

गणेश चतुर्थी के दिन ढोल-नगाड़ों के साथ घर और पंडालों में बप्पा की मूर्ति विराजित की जाती है। जिसका विसर्जन सही समय आने पर किया जाता है। वहीं, बप्पा की मूर्ति स्थापना के बाद उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। जिसके बाद उन्हें विधि विधान के साथ विदा किया जाता है। 

Ganesha

वहीं, गणेश चतुर्थी की परंपरा के मुताबिक, गणपति बप्पा का विसर्जन गणेश चतुर्थी से 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है। लेकिन कई भक्त बप्पा को गणेश चतुर्थी के डेढ़ दिन, तीन दिन या फिर पांच दिन बाद विदा कर देते हैं। भक्त बप्पा का स्वागत करते समय जितने खुश होते हैं वह उतने ही दुखी होते हैं जब गणपति जी का विसर्जन किया जाता है। आइए जानते हैं कि आप मूर्ति स्थापना के कितने दिन बाद और किस मुहूर्त में गणपति विसर्जन कर सकते हैं।

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

Advertisement

अगर आप गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की स्थापना करने के बाद अगले दिन उनकी विदाई करते हैं तो डेढ़ दिन के विसर्जन के अनुसार इसका शुभ मुहूर्त 20 सितंबर दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसके बाद भी आप रात 7 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं।

वहीं, अगर आप मू्र्ति स्थापना के तीसरे दिन गणपति विसर्जन करते हैं तो इसका शुभ मुहूर्त 21 सितंबर सुबह 6 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक है। इसके बाद सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 3 बजकर 15 मिनट और शाम 4 बजकर 48 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक विसर्जन किया जा सकता है। 

Advertisement

अगर आप पांचवे दिन गणपति बप्पा की विदाई करने के बारे में सोच रहे हैं तो, 23 सितंबर को आप सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट, फिर सुबह 09 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट, इसके बाद 1 बजकर 43 मिनट से शाम 7 बजकर 42 मिनट और रात 10 बजकर 44 मिनट से रात 12 बजकर 12 मिनट तक चार मुहूर्त रहेंगे। 

अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन

अगर आप 28 सितंबर यानी अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन करने वाले हैं तो इस दिन सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। फिर सुबह 10 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 10 मिनट तक भी बप्पा की विदाई का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद शाम 4 बजकर 41 मिनट से रात 09 बजकर 10 मिनट और फिर आधी रात 12 बजकर 12 मिनट से अगले दिन दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। इन सभी मुहूर्तों में आप बप्पा की विदाई कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : Healthy Breakfast Diet: रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट में खाएंगे ये फूड्स तो बनी रहेगी सेहत दुरुस्त, दूर रहेंगी बीमारियां!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 September 2023 at 07:40 IST