अपडेटेड 18 September 2023 at 20:53 IST
Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर कैसे करें मूर्ति स्थापना, क्या है शुभ मुहूर्त?
गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इसके पहले दिन गणपति भगवान की मूर्ति की स्थापना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?
- भारत
- 2 min read

Ganesh Chaturthi 2023 Kaise Kare Murti Sthapana Kya Hai Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। गणपति बप्पा को समर्पित ये पर्व पूरे 11 दिनों तक चलता है, जिसे बॉलीवुड सेलिब्रेटीज से लेकर आम जन सभी बड़ी ही धूम-धाम से मनाते हैं। इस दिन लोग गणेश जी का स्वागत अपने घर में करते हैं और उनकी मूर्ति की स्थापना करते हैं। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी होता है कि मूर्ति स्थापना कैसे की जाती है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है?
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- कब मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी का त्योहार?
- कैसे करें गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना?
- मूर्ति स्थापना का क्या है शुभ मुहूर्त?
कब मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी का त्योहार?
हर साल भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार ये 19 सितंबर 2023 मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और 10 दिनों तक विधिवत उनकी पूजा अर्चना करते हैं।
कैसे करें गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना?
- गणेश चतुर्थी के दिन मूर्ति स्थापित करते समय शुभ मुहूर्त का विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए।
- मूर्ति स्थापना के लिए पूर्व और उत्तर दिशा को शुभ माना गया है। दिशा के अनुसार आसन बिछाएं और पूजा सामग्री रखें।
- फिर एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें और वहां नवग्रह बनाएं।
- इसके बाद चौकी के पूर्व भाग में पानी से भरा हुआ एक कलश रखें और दक्षिण पूर्व दिशा में दीपक जलाएं।
- फिर उन्हें मोदक का भोग लगाएं और आरती करें।
- आतरी के बाद मोदक का प्रसाद सभी को बांट दें।
मूर्ति स्थापना का क्या है शुभ मुहूर्त?
अगर आप अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने जा रहे हैं तो 19 सितंबर 2023 के दिन सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा इस दिन स्वाति नक्षत्र भी पड़ रहा है। यह मुहूर्त बहुत ही शुभ माना गया है। पंचांग के अनुसार 19 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Advertisement
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 18 September 2023 at 20:53 IST
