गांधीवादी, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण भारती का निधन

प्रसिद्ध गांधीवादी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पासला कृष्णा भारती का रविवार को यहां उनके आवास पर उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
krishna bharati
krishna bharati | Image: PTI

प्रसिद्ध गांधीवादी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पासला कृष्णा भारती का रविवार को यहां उनके आवास पर उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पासला कृष्णा भारतीय (92) के निधन पर दुख व्यक्त किया।वंचित वर्ग, विशेषकर दलितों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक संस्थाओं और गोशालाओं व अन्य को दान देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा भारती का जन्म पासला कृष्ण मूर्ति और अंजा लक्ष्मी के घर हुआ था, जो दोनों ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे। आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले की रहने वाली कृष्णा भारती का जन्म उस समय जेल में हुआ था, जब उनके माता-पिता स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उसमें बंद थे। उन्होंने अविवाहित रहने का फैसला किया था।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘‘पासला कृष्णा भारती जी के निधन से दुःख हुआ। वह गांधीवादी मूल्यों के प्रति समर्पित थीं और उन्होंने बापू के आदर्शों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’ सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने कृष्णा भारती को श्रद्धांजलि अर्पित की और वंचित वर्ग के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड