अपडेटेड 7 September 2023 at 15:41 IST

दिल्ली ACP ने दिखाई गजब की कलाकारी, G20 में आ रहे विदेशी मेहमानों का कार्टून बनाकर लूट ली महफिल

दिल्ली में होने वाले जी20 समिट 2023 की बैठक के लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है। तैयारियों की हलचल देखते बन रही है। इस बीच दिल्ली के ACP की कलाकारी आपका दिल जीत लेगी।

Follow : Google News Icon  
G20 Delhi India
G20 Delhi India | Image: self

दिल्ली में होने वाले जी20 समिट 2023 की बैठक के लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है। तैयारियों की हलचल देखते बन रही है। इस बीच दिल्ली के ACP की कलाकारी आपका दिल जीत लेगी। दरअसल, उन्होंने दिल्ली में आने वाले सभी विदेशी मेहमानों की कार्टून बनाई है।

खबर में आगे पढ़ें:

  • दिल्ली ACP ने बनाया कॉर्टून
  • सभी विदेशी मेहमानों का बनाया कॉर्टून
  • दुल्हन सी सजी राजधानी दिल्ली

अपनी कलाकारी से सबको हैरान कर देने वाले दिल्ली के ACP राजेंद्र कलकल ने कहा, "मुझे बचपन से कार्टून बनाने का शौक है। यह एक अच्छा मौका था जब जी20 शिखर सम्मेलन में इतने सारे मेहमान आ रहे हैं। मैंने नेताओं के कार्टून बनाए। लोगों को कार्टून देखने में मजा आता है क्योंकि चेहरे थोड़े छोटे होते हैं।"

दिल्ली एसीपी के इन कॉर्टूनों की खूब चर्चा हो रही है। लोग उनके इस कला की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक तरफ राजधा नी दिल्ली को रोशनियों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है कि मानों दिवाली आ गई हो।

Advertisement

G20 में दिखेगा भारतीय टेक्नोलॉजी का जलवा

भारत इस साल जी20 समिट की मेजबानी कर रहा है। जी20 का आयोजन भारत के अलग-अलग शहरों में किया जा रहा है। जी20 सम्मेलन में भारत की सभ्यता और संस्कृति का प्रचार वैश्विक स्तर पर हो रही है। वहीं अब भारत अपनी तकनीकी विकास को भी विश्व पटल पर दर्शाने जा रहा है। दरअसल, 8 से लेकर 10 सितंबर के बीच जी20 का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हो रहा है। जी20 सदस्य देशों के प्रतिनिधि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। बता दें, पहले से ही भारत में UPI ट्राजेक्शन रिकॉर्ड तोड़ विकास कर रहा है।

 जी20 के सदस्य देशों को प्रतिनिधि को UPI टेक्नोलॉजी का अनुभव कराने जा रहा है। करीब 1000 विदेशी प्रतिनिधि को UPI सेवा का इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा। मोदी सरकार का ये कदम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत के लिए नए अवसरों आरंभ हो सकता है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर वीरेंद्र सहवाग का ये अंदाज लूट रहा लोगों का दिल, गाकर सुनाया ये गाना...; VIDEO Viral

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 7 September 2023 at 15:40 IST