अपडेटेड 18 October 2025 at 09:53 IST

भगोड़े मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, बेल्जियम की कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण की दी मंजूरी, अब आगे क्या?

Mehul Choksi Extradition: भगोड़ा मेहुल चोकसी कई महीनों से जेल में बंद है। बेल्जियम पुलिस ने अप्रैल में उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसने कई जमानत याचिकाएं लगाई, लेकिन हर बार चोकसी के हाथ निराशा लगी।

Follow : Google News Icon  
Mehul Choksi
Mehul Choksi | Image: Republic
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Mehul Choksi: बेल्जियम की कोर्ट से भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों के मुताबिक कोर्ट ने माना है कि भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर बेल्जियम पुलिस द्वारा की गई चोकसी की गिरफ्तारी वैध थी। हालांकि चोकसी के पास अब भी ऊपरी अदालत का रूख करने का अधिकार है।

मेहुल चोकसी कई महीनों से जेल में है। उसे एंटवर्प पुलिस ने 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। बेल्जियम की अदालतों में उसकी कई जमानत याचिकाओं खारिज हो चुकी हैं।

कोर्ट ने चोकसी की गिरफ्तारी को माना वैध

शुक्रवार (17 अक्टूबर) को एंटवर्प कोर्ट ने सुनवाई की। इस दौरान दोनों पक्षों की बातें सुनी गई। इस दौरान कोर्ट ने यह माना कि चोकसी की गिरफ्तारी और भारत का प्रत्यर्पण का अनुरोध दोनों ही कानूनी तौर पर सही हैं।

सुनवाई के दौरान कोर्ट में बेल्जियम के अभियोजकों ने भारतीय विदेश मंत्रालय और CBI के अधिकारियों के साथ मिलकर मजबूत दलीलें दी। कोर्ट को बताया गया कि चोकसी ने अपने भतीजे नीरव मोदी संग मिलकर PNB में 13000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। वो एक भगोड़ा है और अगर उसे रिहा किया जाता है तो वो फिर से फरार हो सकता है। इस दौरान कोर्ट ने चोकसी के वकीलों की दलीलों को किया और उसकी गिरफ्तारी को सही ठहराया।

Advertisement

ऊपरी अदालत का रूख कर सकता है चोकसी

हालांकि अब मेहुल चोकसी के वकील इस फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में अपील करने की तैयारी में है। इसलिए उसे तुरंत भारत नहीं लाया जा सकेगा।

बता दें कि मेहुल चोकसी पर भारत ने धोखाधड़ी, साजिश, सबूत नष्ट करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, जो IPC की कई धाराओं के तहत आते हैं। ये बेल्जियम के कानून के तहत भी दंडनीय अपराध हैं। यह अंतरराष्ट्रीय संधियों के तहत प्रत्यर्पण के लिए 'दोहरे अपराध' की शर्त को पूरा करता है।

Advertisement

PNB घोटाले का है आरोपी

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक के 13,500 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में चोकसी आरोपी है। वह साल 2018 में भारत से फरार हो गया था। तब से प्रत्यर्पण से बचने के लिए वह भागा-भागा फिर रहा है और तमाम पैंतरे भी अपना रहा है। मेहुल की पत्नी प्रीति चोकसी बेल्जियम की नागरिक है। बेल्जियम में चोकसी ने भारत और एंटीगुआ की नागरिकता होने की बात छिपाई थी। वह यहां से स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश कर रहा था। इस बीच ही उसे बेल्जियम से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: सीजफायर तोड़ पाकिस्तान ने फिर बरसाए बम, 3 अफगान खिलाड़ी समेत 8 की मौत; अफगानिस्तान बोला- हम जवाब देंगे

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 October 2025 at 09:53 IST