Ladakh Snowfall: कारगिल के द्रास में हुई ताजा बर्फबारी, ठंड बढ़ी... स्वर्ग सा नजारा देख पर्यटकों के चेहरे खिले

कारगिल के द्रास में ताजा बर्फबारी हुई है। पहाड़ और वादियां में स्वर्ग सा नजारा देखने को मिल रहा है, जिससे पर्यटकों में उत्साह बढ़ गया है, संभावना जताई जा रही है कि, बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। जानें IMD का ताजा अपडेट

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ladakh Snowfall
कारगिल के द्रास में हुई ताजा बर्फबारी | Image: x

Ladakh Snowfall: एक तरफ जहां उत्तर भारत के मौदानी इलाकों में लगातार पारा बढ़ता जा रहा है वहीं कारगिल के द्रास में अभी-अभी ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे वहां ठंड बढ़ गई है। IMD ने दो दिन पहले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च तक और बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।

ताजा बर्फबारी देख पर्यटकों के चेहरे खिल उठे, बतादें लद्दाख का कारगिल सबसे ठंडे बसे इलाकों में से एक है। यहां अभी भी तापमान में गिरावट हो रही है, इससे सर्दी और तेज हो गई है। वहीं, स्थानीय निवासी और पर्यटक ने बर्फ से ढके इलाकों का आनंद ले रहे हैं। वहीं, कुछ-कुछ जगह बर्फ गिरने की वजह से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। द्रास में बर्फबारी होने से इलाके की सड़कें और पहाड़ सफेद चादर से ढक गए, जिससे हिमालय की सुंदरता और उभरकर दिखाई दे रही है।

मौसम विभाग ने की थी बर्फबारी की भविष्यवाणी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ दिनों पहले पोस्ट कर बताया था कि एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10-12 मार्च के दौरान लद्दाख, जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। IMD ने द्रास, गुलमर्ग और जोजिला पास जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई थी।

बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों के आने की संभावना  

कारगिल में हुई बर्फबारी पर्यटन को बढ़ावा दे सकती है, क्योंकि द्रास में स्कीइंग जैसे खेल काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन मौसमी बदलाव ने लद्दाख की प्राकृतिक सुंदरता को और बढ़ा दिया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: LPG Rule Change: अब 25 दिन से पहले नहीं होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड