पत्नी संग मुंबई पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, PM मोदी के साथ आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

Macron India Visit: मैक्रों तीन दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंच चुके हैं। मंगलवार देर रात वह मुंबई पहुंचे, इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह आज पीएम मोदी संग मुलाकात करेंगे और अपनी यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Emmanuel Macron India Visit
भारत दौरे पर इमैनुएल मैक्रों | Image: X

French President Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंच चुके हैं। देर रात उनका विमान मुंबई में लैंड हुआ, जहां उनका स्वागत किया गया। मैक्रों के साथ उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों भी मौजूद हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति की आज (17 फरवरी) को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग मुलाकात होगी। वह दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में भी शिरकत करेंगे।

पीएम मोदी के निमंत्रण पर मैक्रों 19 फरवरी तक भारत के दौरे पर आए हैं। यह राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा है।

मुंबई पहुंचने पर मैक्रों का हुआ स्वागत

मुंबई पहुंचने पर उनका और उनकी पत्नी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार समेत कई मिनिस्टर्स और ऑफिसर्स मौजूद रहे। स्वागत के बाद राष्ट्रपति मैक्रों और उनका प्रतिनिधिमंडल होटल ताज महल के लिए रवाना हो गया।

मैक्रों के भारत दौरे का शेड्यूल

कार्यक्रम की बात की जाए तो वह 17 फरवरी को दोपहर करीब 3:15 बजे पीएम मोदी से मिलेंगे। मुंबई के लोक भवन में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठकों होगी। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, स्किलिंग, स्वास्थ्य और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

Advertisement

शाम करीब 5:15 बजे वे भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर दोनों देशों के कारोबारी नेता, स्टार्टअप फाउंडर्स, शोधकर्ता और इनोवेटर्स का बड़ा सम्मेलन भी होगा।

इसके बाद बुधवार (18 फरवरी) को फ्रांसीसी राष्ट्रपति मुंबई से दिल्ली पहुंचेंगे और वह यहां भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। गुरुवार (19 फरवरी) को मैक्रों उद्घाटन समारोह, कंट्री पवेलियंस का दौरा रहेंगे और लीडर्स प्लेनरी और वर्किंग लंच में भाग लेंगे।

Advertisement

Horizon 2047 रोडमैप पर टिकी नजरें

राष्ट्रपति मैक्रों के इस दौरे के दौरान दोनों नेता हॉरिजोन 2047 रोडमैप के तहत कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर बातचीत करेंगे। साथ ही, दोनों देशों के लिए लाभकारी क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी, जिसमें इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग भी शामिल होगा। 

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी, 2017 के बाद प्रधानमंत्री का ये दूसरा दौरा; नेतन्याहू ने किया कन्फर्म
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड