विवादों से बचने के लिए विचारों का स्वतंत्र प्रवाह जरूरी: NSA डोभाल

NSA Ajit Doval: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कहा है कि विवादों से बचने के लिए विचारों का स्वतंत्र प्रवाह महत्वपूर्ण है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NSA Ajit Doval
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल | Image: PTI

NSA Ajit Doval: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को कहा कि धार्मिक पहचान से जुड़े विवादों से बचने के लिए विचारों का स्वतंत्र प्रवाह महत्वपूर्ण है।

संघर्ष समाधान पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों और समाजों द्वारा ‘‘आत्मनिरीक्षण’’ हमेशा महत्वपूर्ण रहा है।

डोभाल की यह टिप्पणी तुर्की-अमेरिकी विद्वान अहमत टी कुरु की पुस्तक ‘इस्लाम ऑथॉरिटेरियनिज्म: अंडरडेवलपमेंट - ए ग्लोबल एंड हिस्टोरिकल कंपैरिजन’ के हिंदी संस्करण के विमोचन के दौरान राज्य और धर्म के बीच विवादों से जुड़े व्यापक मुद्दों के संदर्भ में आई है।

यह पुस्तक खुसरो फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित की गई है।

Advertisement

डोभाल ने नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में एक खचाखच भरे सम्मेलन में कहा कि राज्य और धर्म के बीच संबंधों की घटना केवल इस्लाम तक ही सीमित नहीं है क्योंकि अब्बासिद राजवंश के शासन में राज्य और धर्मगुरु की भूमिका पर स्पष्टता थी। वह पुस्तक के विषय के व्यापक संदर्भ पर विचार-विमर्श कर रहे थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP: बरेली में सिपाही को कुचलने वाले ट्रक चालक को आजीवन कारावास की सजा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड