मप्र के जबलपुर में पुरानी रंजिश में चार लोगों की हत्या, हमलावरों की तलाश जारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार को लोगों के एक समूह द्वारा कुछ युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे चार युवकों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Four people killed in old rivalry in Jabalpur
Four people killed in old rivalry in Jabalpur | Image: Unsplash

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार को लोगों के एक समूह द्वारा कुछ युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे चार युवकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पाटन क्षेत्र के पुलिस उपमंडल अधिकारी लोकेश डाबर ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर तिमारी गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई।

घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सुबह दोनों समूहों के बीच बहस हुई थी जिसके बाद हिंसा भड़क उठी।
अधिकारी ने बताया कि घटना दो समूहों के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा थी। उन्होंने बताया कि करीब 25 से 35 साल की उम्र के युवकों के एक समूह पर अन्य पक्ष के लोगों ने हमला किया था।

अधिकारी ने बताया कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पास के अस्पताल ले जाने के कुछ देर बाद ही एक और युवक ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में जानिए BJP-कांग्रेस की कितनी सीटें; क्या है पूरा समीकरण?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड