अपडेटेड 24 February 2024 at 14:42 IST

देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, तीन महिलाएं हुईं मुक्त

पुलिस ने नवी मुंबई के एक लॉज में देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार करके वहां से तीन महिलाओं को मुक्त कराया है।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Police
मुंबई पुलिस | Image: PTI/ Representational

पुलिस ने नवी मुंबई के एक लॉज में देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार करके वहां से तीन महिलाओं को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने नेरूला इलाके में शिरावने में ‘राज इन लॉजिंग एंड बोर्डिंग’ में बृहस्पतिवार को एक नकली ग्राहक को भेजा फिर परिसर पर छापे मारे।

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने तीन ‘एजेंट’ और लॉज के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया और वहां से तीन महिलाओं को मुक्त कराया। जबरदस्ती देह व्यापार में धकेली गईं इन महिलाओं को आश्रय गृह भेजा गया है।

एएचटीसी के वरिष्ठ निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि ‘एजेंट’ वेबलिंक और व्हाट्सएप के माध्यम से संभावित ग्राहकों से संपर्क करते थे और उन्हें महिलाओं की तस्वीरें भेजते थे। इसके बाद ग्राहकों को लॉज में कमरा बुक करने को कहा जाता था और वहां उन्हें महिलाएं मुहैया कराई जाती थीं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि तुर्भे पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के मानव तस्करी और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और लॉज के मालिक की तलाश कर रही है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 24 February 2024 at 14:42 IST