इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिले से चार उग्रवादी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिलों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो उग्रवादियों को सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के रूपमहल टैंक इलाके से गिरफ्तार किया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest Representational image
गिरफ्तार | Image: Pixabay

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिलों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो उग्रवादियों को सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के रूपमहल टैंक इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

वे रूपमहल टैंक क्षेत्र में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) और पीआरईपीएके के दो उग्रवादियों को रविवार को तेंगनौपाल जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को चुराचांदपुर जिले के कांवपुई इलाके से हथियारों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक कोल्ट 7.65 एमएम ऑटो पिस्तौल और 9 एमएम पिस्तौल (देशी), मैगजीन, 16 अलग प्रकार के गोला-बारूद और अन्य सामान जब्त किया गया।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड