Helicopter Crash: तुर्किए में बड़ा हादसा, सेना का हेलिकॉप्टर S-70 क्रैश; हादसे में 4 सैनिकों की मौत

तुर्किए का सैन्य एस-70 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई। ॉदुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Turkey Military helicopter crash
तुर्किए में बड़ा हादसा, सेना का हेलिकॉप्टर S-70 क्रैश | Image: X

तुर्किए के पूर्वी प्रांत मलत्या में गुरुवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया। तुर्की रक्षा मंत्रालय के अनुसार एक सैन्य एस-70 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई। मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि फिलहाल दुर्घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर एम्बुलेंस, पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। दुर्घटनास्थल पर मलबे से धुआं और लपटें उठती दिखीं। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया।

 हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 4 सैनिक शहीद

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "हमारे चार बहादुर साथी उस समय शहीद हो गए, जब हमारा S-70 हेलीकॉप्टर मालत्या में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।  हादसे की असल वजह जानने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।"

रक्षा मंत्रालय ने दिए जांच के दिए आदेश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 6:45 बजे मालत्या के येसिल्युर्ट जिले के एक इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तुर्किए की अनादोलु एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मालत्या के मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच के लिए एक उप-मुख्य अभियोजक और दो अभियोजकों को नियुक्त किया गया है।

Advertisement

तुर्किए कई दशकों से सिकोरस्की ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहा है। 2016 में तुर्किए के सशस्त्र बलों के पास 100 से अधिक UH-60 हेलीकॉप्टर मौजूद थे। उसी समय, सिकोरस्की और टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने लाइसेंस के तहत S-70i का एक संस्करण देश में ही बनाने का कार्यक्रम शुरू किया।

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं Nvidia की नई अंतरिम CEO कोलेट क्रेस?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड