भारत में अवैध रूप से दाखिल होने के आरोप में बांग्लादेश के चार नागरिक त्रिपुरा में गिरफ्तार

त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश के चार नागरिकों को भारत में अवैध रूप से दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Four Bangladeshi citizens arrested in Tripura for illegally entering India
Four Bangladeshi citizens arrested in Tripura for illegally entering India | Image: PTI

त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश के चार नागरिकों को भारत में अवैध रूप से दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में दो अलग-अलग घटनाओं में भारत के पांच नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन पर बांग्लादेशियों को भारत में दाखिल होने में मदद करने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि गश्ती दल ने गुप्त सूचना के आधार पर गोमती जिले के नूतनबाजार क्षेत्र में चटगांव हिल ट्रैक्ट (सीएचटी) के पास एक सुदूर आदिवासी बस्ती धनियाबाड़ी में रविवार शाम को छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने चार लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास करते हुए पाया।

अधिकारियों ने बताया कि जब वे सीमा पार कर रहे थे तो बीएसएफ के जवानों ने चारों को पकड़ लिया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से दो गोमती जिले के नूतन बाजार के निवासी हैं, जबकि अन्य दो बांग्लादेश के खगराचेरी जिले के रहने वाले हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि नूतनबाजार के डाइक-8 क्षेत्र में एक अन्य अभियान में बीएसएफ के जवानों ने पांच व्यक्तियों की असामान्य गतिविधियां देखीं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते समय पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अब्दुल रहमान को 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, राम मंदिर पर हमले...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड