तमिलनाडु में चौथी कक्षा की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में चार गिरफ्तार

तिरुचिरापल्ली जिले के मणप्पारै शहर के एक निजी विद्यालय में चौथी कक्षा की छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में विद्यालय की एक कर्मचारी और उसके पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Four arrested for sexually assaulting Class
तमिलनाडु में छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में चार गिरफ्तार | Image: PTI

तिरुचिरापल्ली जिले के मणप्पारै शहर के एक निजी विद्यालय में चौथी कक्षा की छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में विद्यालय की एक कर्मचारी और उसके पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छोटी बच्ची से जुड़े मामले में कर्मचारी का पति 'मुख्य आरोपी' है। यह घटना तिरुचिरापल्ली जिले के मणप्पारै में हुई। पुलिस एक और व्यक्ति की तलाश कर रही है।

परिजनों ने किया स्कूल में तोड़फोड़

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारियां की गई हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार देर रात पीड़ित बच्ची के गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल की खिड़कियों के शीशे और फूलों के गमले तोड़ दिए। उन्होंने वहां खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़ें; Sambhal: संभल में खुदाई के दौरान नदी किनारे प्रकट हुआ शिवलिंग- VIDEO

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड