Big Breaking: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का AIIMS में निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को AIIMS में भर्ती कराया गया था। कई डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manmohan Singh passes away
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन | Image: Republic

Manmohan Singh passes away: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्हें गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद रात 8 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह को सांस लेने में दिक्कत के बाद एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। कई डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। दिल्ली एम्स ने उनके निधन की पुष्टी की है।

डॉक्टर मनमोहन सिंह को सियासत और अर्थशास्त्र का 'पंडित' कहा जाता था। जब देश आर्थिक मंदी से गुजर रहा था, तो उनके कई बड़े फैसलों ने देश को विकास की दिशा में नई ऊर्जा दी। मनमोहन सिंह के नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं। देश के प्रति उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। 

डॉ. मनमोहन सिंह की बड़ी उपलब्धियां

  • आर्थिक सुधारों के पुरोधा
  • रोजगार गारंटी योजना
  • आधार कार्ड की शुरुआत
  • INDIA-US न्यूक्लियर डील
  • शिक्षा का अधिकार

मनमोहन सिंह का राजनीतिक करियर

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था हुआ था। उन्होंने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की और आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से की थी। 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बने। इसके बाद उनके कंधों पर जिम्मेदारियां बढ़ती गई। 1982 से 84 तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर रहे। 1985 से 87 तक योजना आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभाला। इसके बाद 1991 से 1996 तक केंद्रीय वित्त मंत्री रहे। 1998 से 2004 तक राज्यसभा में नेता विपक्ष की भूमिका अदा की और 2004 से 2014 तक देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में काम किया।

ये भी पढ़ें: 'साधारण परिवार से उठकर अर्थशास्त्री के रूप में छाप छोड़ी', पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को यूं दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड