अपडेटेड 28 December 2024 at 13:09 IST
LIVE UPDATES/ Manmohan Singh Death: PM मोदी ने दी पूर्व PM मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death News Live: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस दुनिया में नहीं रहे। 92 साल की उम्र में दिल्ली के AIIMS में उन्होंने अंतिम सांस ली। देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। वहीं, सरकार ने 27 दिसंबर के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
- भारत
- 17 min read

Manmohan Singh Death News Live: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 92 साल की आयु में मनमोहन सिंह इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है।
27 December 2024 at 23:38 IST
केंद्र सरकार राजधानी में डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाएगी
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार ने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने स्मारक पर लिए गए फैसले से कांग्रेस को अवगत करा दिया है। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि स्मारक निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने में कुछ दिन का समय लगेगा।
27 December 2024 at 23:03 IST
मनमोहन सिंह अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेते थे- वीरेंद्र सचदेवा
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, " ये पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। डॉ. साहब जितने बड़े विद्वान थे, उतना ही सज्जनता उनका व्यक्तित्व था। वह अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेते थे। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं कि किस तरह से कठिन परिस्थितियों में भी हम देश को आगे ले जाने का काम कर सकते हैं...जहां तक आर्थिक उदारीकरण की बात है एक लंबी प्रक्रिया जो शुरू हुई अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय से लेकर उन्होंने उसे आगे बढ़ाने का काम किया और देश को इसका लाभ लगातार मिलता रहा है.."
Advertisement
27 December 2024 at 22:52 IST
दशाश्वमेध घाट पर डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई
दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की जा रही है। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का कल दिल्ली एम्स में निधन हो गया था।
27 December 2024 at 22:51 IST
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
Advertisement
27 December 2024 at 21:06 IST
मनमोहन सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा, वह एक 'युगपुरुष' थे- सिद्धू
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "वह एक 'युगपुरुष' थे। उनके जाने का दुख पूरी दुनिया को है। उन्होंने अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में जो किया है उसकी पूरी दुनिया प्रशंसा करती है.. जब भी काबिलियत किरदार और ईमानदारी का जिक्र आएगा तब डॉ. मनमोहन सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा..."
27 December 2024 at 21:05 IST
चिराग पासवान के करीबी नेता के 3 ठिकानों पर ED की रेड
भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को LJP (R) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के करीबी हुलास पांडेय के ठिकानों पर ED की रेड पड़ी है। राजधानी पटना स्थित एक्सप्रेशन एग्जॉटिका अपार्टमेंट में हुलास के घर पर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर हुई है।
27 December 2024 at 20:04 IST
मनमोहन सिंह के जाने से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई- तेजस्वी यादव
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "उनके निधन पर हम उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना रखते हैं। उनके जाने से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनके जैसा ईमानदार और महान नेता बड़े मुश्किल इस धरती पर आते हैं। जब वह प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने कई योजना की शुरुआत की....आज हम सभी शोक में हैं इस खड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं.."
27 December 2024 at 20:02 IST
सरदार मनमोहन सिंह की स्मृति में एक स्मारक का निर्माण हो- कांग्रेस
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "..डॉ. मनमोहन सिंह ने इस देश की अर्थव्यवस्था को बदला, देश के मिडिल क्लास की जिंदगी को बदला, गरीब की जिंदगी को बदला...किसान के लिए उचित मुआवजा कानून लेकर आए, 72 हजार करोड़ की कर्ज माफी को लेकर आए...मां भारती के उस सच्चे सबूत को श्रद्धांजलि का एक बड़ा हिस्सा ये हैं कि उनकी अंतिम यात्रा उस स्मारक पर हो जो स्मारक दिल्ली राजधानी में बनाया जाए। ताकि उनकी याद सदैव इस देश के लोगों के साथ रहें। ये राजनीति का विषय नहीं हो सकता है इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने एक पत्र लिखा है कि सरदार मनमोहन सिंह जी की स्मृति में एक स्मारक का निर्माण हो..अब इस पर सरकार को निर्णय लेना है।"
27 December 2024 at 19:24 IST
मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे।
27 December 2024 at 19:23 IST
डॉ. मनमोहन सिंह एक बुद्धिजीवी और दयालु व्यक्ति थे- सलमान खुर्शीद
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "... पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एक बुद्धिजीवी और दयालु व्यक्ति थे। उन्होंने आधुनिक भारत की प्रगति के लिए अनगिनत योगदान दिए हैं..."
27 December 2024 at 19:21 IST
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर CWC द्वारा शोक प्रस्ताव
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर CWC द्वारा शोक प्रस्ताव।
कांग्रेस कार्य समिति एक सच्चे राजनेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करती है, जिनके जीवन और कार्य ने भारत की नियति को गहराई से आकार दिया है। डॉ. मनमोहन सिंह भारत के राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य में एक महान व्यक्ति थे, जिनके योगदान ने देश को बदल दिया और उन्हें दुनिया भर में सम्मान मिला। 1990 के दशक की शुरुआत में वित्त मंत्री के रूप में, डॉ. सिंह भारत के आर्थिक उदारीकरण के वास्तुकार थे। बेजोड़ दूरदर्शिता के साथ उन्होंने सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की जिसने न केवल देश को भुगतान संतुलन संकट से बचाया बल्कि वैश्विक बाजारों के लिए दरवाजे भी खोले। विनियमन, निजीकरण और विदेशी निवेश को प्रोत्साहन की अपनी नीतियों के माध्यम से उन्होंने भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि की नींव रखी। उनके नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरा, जो उनकी प्रतिभा और दूरदर्शिता का प्रमाण है: एआईसीसी
27 December 2024 at 17:49 IST
मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक महान राजनेता और प्रख्यात अर्थशास्त्री को खो दिया- श्याम सिंह राणा
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक महान राजनेता और प्रख्यात अर्थशास्त्री को खो दिया है... उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक काम किए थे जिनमें रोजगार गारंटी योजना, अमेरिका से न्यूक्लियर डील, पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड बनवाना था। उन्होंने अपने काल में बहुत अच्छे काम किए जिससे देश को प्रगति का रास्ता मिल सका था..."
27 December 2024 at 17:48 IST
मैं डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं- भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से आज हमने एक विद्वान अर्थशास्त्री, कुशल प्रशासक और समर्पित राजनेता को खो दिया है। वे एक साधारण परिवार से थे लेकिन उन्होंने देशसेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया था। उन्होंने अपने ज्ञान और समर्पण से देश को आर्थिक सुधारों के एक नए युग में प्रवेश कराया था। उनकी विनम्रता और सहज व्यक्तित्व के सभी प्रशंसक थे... मैं डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें..."
27 December 2024 at 16:55 IST
मनमोहन सिंह का निधन देश और दुनिया के लिए क्षति- विक्रमादित्य सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "यह पूरे देश और पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़ी क्षति है क्योंकि उनका रुतबा राजनीति से अलग था...अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनका एक अलग नाम था...उन्होंने पूरे देश में विकास को आगे लेकर गए और GDP को बढ़ाया...ये सब आने वाले सदियों तक याद रखा जाएगा..''
27 December 2024 at 16:54 IST
मनमोहन सिंह का निधन हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति- देवेंद्र फडणवीस
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन का हम सभी को बहुत दुख है। देश में उनकी एक अपनी छवि रही है एक अर्थशास्त्री के रूप में, एक वित्त सचिव के रूप में, एक रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में, मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अपने कर्तव्यों का बहुत अच्छे से निर्वाहन करने का प्रयास किया...देश की सेवा करते हुए उन्होंने कई अच्छे कार्य किए...ऐसे व्यक्ति का हमारे बीच में न होना निश्चित रूप से हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.."
27 December 2024 at 16:51 IST
CM धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
27 December 2024 at 15:32 IST
मनमोहन सिंह के करियर की एक झलक
आर्थिक सुधारों के जनक और दस साल तक देश की कमान संभालने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। नौकरशाही और राजनीति में उनके पांच दशक के करियर की एक झलक।
- 1954: पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की
- 1957: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ट्रिपोस (3 साल डिग्री प्रोग्राम)
- 1962: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डी.फिल
- 1971: वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में भारत सरकार में शामिल हुए
- 1972: वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त हुए
- 1980-82: योजना आयोग के सदस्य
- 1982-1985: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर
- 1985-87: योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया
- 1987-90: जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव
- 1990: आर्थिक मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार नियुक्त हुए
- 1991: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए
- 1991: असम से राज्यसभा के लिए चुने गए और 1995, 2001, 2007 और 2013 में फिर से चुने गए
- 1991-96: पी.वी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री
- 1998-2004: राज्यसभा में विपक्ष के नेता
- 2004-2014: भारत के प्रधानमंत्री
27 December 2024 at 14:56 IST
रवि किशन ने जताया मनमोहन सिंह के निधन पर दुख
BJP सांसद रवि किशन ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन एक दुःखद समाचार है... जब पूरी दुनिया में मंदी थी, उस वक्त आर्थिक तौर पर उन्होंने बहुत ही चतुरता के साथ बुद्धि का उपयोग करते हुए देश को बचाकर रखा था। वे एक शालीन व्यक्ति थे। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।"
27 December 2024 at 14:54 IST
अरविंद केजरीवाल ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
27 December 2024 at 14:26 IST
देश की जनता शोक में है- शरद पवार
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, "आज देश की जनता शोक में है। वह देश के लिए सबसे अच्छा क्या है, इसके बारे में सोचते थे। जब मैं महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री था, तब वह RBI गवर्नर थे। उस दौरान मेरी उनसे बात होती थी। तब से मेरे मन में उनके लिए सम्मान है।"
27 December 2024 at 14:04 IST
मनमोहन सिंह का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति- ओम बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "मनमोहन सिंह जी ने भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में बड़े बदलाव किए। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने देश की आर्थिक सामाजिक प्रगति में योगदान दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए उनके योगदान को याद रखा जाएगा। उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने ईमानदारी से काम किया... उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना है। उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।"
27 December 2024 at 14:03 IST
मनमोहन सिंह का योगदान हमें कभी नहीं भूलना चाहिए- अन्नू कपूर
अभिनेता अन्नू कपूर ने कहा, "परमेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की आत्मा को शांति प्रदान करें। परमेश्वर शोकसंतप्त परिवार को दुख और कष्ठ सहने की शक्ति प्रदान करे। भारत को दिया उनका योगदान हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। आज हमारा देश जिस उन्नति, विकास और प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। उस उन्नति की आधारशिला उन्होंने ही रखी थी। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
27 December 2024 at 12:57 IST
मनमोहन सिंह के योगदान को बदला नहीं जा सकता- डीके शिवकुमार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "भाग्य हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हालांकि मनमोहन सिंह अब नहीं रहे, लेकिन वह अभी भी जीवित हैं। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को बदला नहीं जा सकता। बेंगलुरू विश्वविद्यालय में, हम सभी छात्रों के लिए एक शोध और अध्ययन केंद्र शुरू करने जा रहे हैं ताकि वे देश के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए सुधारों के बारे में जान सकें।"
27 December 2024 at 12:33 IST
मल्लिकार्जुन खरगे ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
27 December 2024 at 12:32 IST
मनमोहन सिंह के निधन पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मैं उनके मंत्रिमंडल में मंत्री था, उनके कार्यकाल में ही नवीकरण ऊर्जा को मान्यता मिली। मुझे उम्मीद है कि उनके द्वारा किए गए काम को आगे बढ़ाया जा सकेगा। अगर कश्मीर में हमारे कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए कोई कदम उठाया तो वह डॉ. मनमोहन सिंह थे। केवल काम करने वालों की ही आलोचना होती है।"
27 December 2024 at 12:07 IST
'मनमोहन सिंह का निधन बहुत ही दुखद और अपूरणीय क्षति'
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री, महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन ना केवल उनके परिवार, उनके समर्थकों के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए बहुत ही दुखद और अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से देश ने एक ऐसा राजनेता, एक ऐसा अर्थशास्त्री, एक ऐसा पूर्व प्रधानमंत्री खो दिया है जिससे देश को बहुत उम्मीद और विश्वास था। देश को मजबूत करने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जो आज भी इस देश की उन्नति में अपना योगदान दे रहे हैं।”
27 December 2024 at 12:05 IST
मनमोहन सिंह का जाना मेरे लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति- रामनाथ कोविंद
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का हमारे बीच से चला जाना न केवल देश के लिए बल्कि मेरे लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति है। वे सौम्यता और विनम्रता के प्रतीक थे। मैं समझता हूं कि वे भारतीय अर्थशास्त्र के एक आधुनिक निर्माता थे। मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि उनको प्रेषित करता हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।"
27 December 2024 at 11:23 IST
राहुल गांधी ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
27 December 2024 at 11:15 IST
कैबिनेट बैठक में दी गई मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग शुरू हो गई है। बैठक में डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
27 December 2024 at 11:02 IST
PM मोदी ने जारी किया वीडियो संदेश
पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी का वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी का जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
27 December 2024 at 10:52 IST
CM धामी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।
27 December 2024 at 10:34 IST
CM नीतीश की 'प्रगति यात्रा' 2 दिन के लिए स्थगित
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण 27 और 28 दिसंबर को अपनी 'प्रगति यात्रा' रद्द कर दी: CMO
27 December 2024 at 10:11 IST
अमित शाह और जेपी नड्डा ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
27 December 2024 at 10:04 IST
PM मोदी ने दी डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आवास पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
27 December 2024 at 10:02 IST
मनमोहन सिंह के घर पहुंचे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंच गए हैं। वह उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं।
27 December 2024 at 09:07 IST
डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचेंगे। वह उन्हें श्रद्धांजलि देने के लि सुबह 10 बजे उनके आवास पहुंचेंगे।
27 December 2024 at 09:06 IST
देश के लिए बहुत बड़ी क्षति- लालू यादव
RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा, "ये देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। डॉ. मनमोहन सिंह ईमानदार नेता थे। मैं उन्हीं के मंत्रिमंडल में मंत्री था उनके नेतृत्व में। उनका बहुत बड़ा सहयोग मुझे मिला। उनके निधन की खबर सुनकर गहरा आघात लगा है। ईश्वर ये प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"
27 December 2024 at 07:46 IST
कांग्रेस और देश के असली आइकन थे मनमोहन सिंह- केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "यह एक दर्दनाक स्थिति है। डॉ. मनमोहन सिंह कांग्रेस और देश के असली आइकन थे। देश पर शासन करने की उनकी क्षमता और विजन को सभी ने देखा। मनमोहन सिंह जी ने वास्तव में भारतीय अर्थव्यवस्था का परिदृश्य बदल दिया था। 7 दिनों के लिए कांग्रेस के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।"
27 December 2024 at 07:43 IST
मनमोहन सिंह के निधन पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने जताया दुख
पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दुख जताया और कहा, "भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में मुझे डॉ. मनमोहन सिंह के निवास पर उनके साथ सार्थक और गहन बातचीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अर्थव्यवस्था की उनकी गहरी समझ, नम्र व्यवहार और भारत की प्रगति के प्रति अटूट समर्पण हमेशा मेरी स्मृति में अंकित रहेंगे।"
27 December 2024 at 06:59 IST
केरल में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश
केरल सरकार ने जिला कलेक्टरों को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश दिया है।
27 December 2024 at 06:40 IST
टीम इंडिया ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पहनीं काली पट्टियां
पूर्व PM मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरी हैं। BCCI ने एक बयान में कहा, “भारतीय टीम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में काली पट्टियां पहन रही है।”
27 December 2024 at 06:40 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।"
27 December 2024 at 06:39 IST
घर लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर
गुरुवार रात को दिल्ली स्थित एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आखिरी सांस ली। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर एम्स को उनके सरकारी आवास लाया जाया गया। आज सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। वहीं, देश में 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक भी घोषित कर दिया गया।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 27 December 2024 at 06:42 IST