Big Breaking: पूर्व PM मनमोहन सिंह की हालत गंभीर, AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Former PM Manmohan Singh
Former PM Manmohan Singh | Image: PTI

Former PM Manmohan Singh condition critical: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व पीएम की हालत गंंभीर है। उन्हें अस्पाताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शाम के 8 बजे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। एम्स के सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत क्रिटिकल है। उन्हें मल्टीपल डॉक्टरों की टीम देख रही है। 

प्रियंका गांधी एम्स अस्पताल पहुंचीं

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की गंभीर हालात की खबर सुनते ही वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा एम्स अस्पताल पहुंच गई हैं। उधर दिल्ली पुलिस के अधिकारी एक्स पहुंच चुके हैं और अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

Advertisement

 जेपी नड्डा एम्स पहुंचे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंच गए हैं। जे पी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन की नाजुक हालत के देखते हुए एम्स पहुंचे हैं। थोड़ी देर में एम्स की ओर के मनमोहन सिंह का मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अतुल-निकिता के बीच कौन था RJ सिद्दीकी? जिसके खाते में ट्रांसफर हुआ पैसा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड