अपडेटेड 1 March 2024 at 12:28 IST

कौन हैं सनी लियोनी के साथ काम कर चुके पूर्व IAS अभिषेक सिंह? इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह ने बीते साल अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था। अब उनके लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरने की चर्चा है।

Follow : Google News Icon  
Former IAS Abhishek Singh
Former IAS Abhishek Singh | Image: X@Abhishek_asitis

उत्तर प्रदेश के चर्चित IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह एक बार सूर्खियों में हैं। इस बार उनके चुनाव मैदान में हाथ आजमने की चर्चा है। करीब 5 महीने बाद गुरुवार को उनका इस्तीफा मंजूर हो गया। केंद्र सरकार से इस्तीफे की मंजूरी मिलने का बाद यूपी सरकार ने भी अभिषेक के इस्तीफे को मंजूर कर लिया। बीते साल अक्टूबर में उन्होंने कार्मिक विभाग को अपना इस्तीफा सौंपा था।


पूर्व IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह को फरवरी 2023 में गैरहाजिर रहने की वजह से सस्‍पेंड कर दिए गए थे। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था। यूपी की राजनीतिक गलियारों में अभिषेक सिंह के जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर हैं। वह कई वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। अब चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि IAS ऑफिसर अभिषेक सिंह आखिर हैं कौन।

पिता के कहने पर बने IAS अधिकारी

2011 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी अभिषेक सिंह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने गुजरात विधानसभा में ऑब्जर्वर की ड्यूटी के दौरान कार के आगे फोटो खिंचवाकर अपलोड की थी जिसके बाद वह चर्चा में आए। अभिषेक के पिता एक IPS अधिकारी रह चुके हैं। अभिषेक का भी बचपन से यही सपना था लेकिन अपने पिता के कहने पर उन्होंने IAS बनने का फैसला किया।

पढ़ाई के साथ एक्टिंग का भी शौक

पढ़ाई के साथ-साथ अभिषेक को शुरू से ही एक्टिंग का शौक रहा है और वह पहले मॉडलिंग भी करते थे। वे नेटफ्लिक्स सीरीज ‘दिल्ली क्राइम 2’ और कई म्यूजिक वीडियो ‘स्लो स्लो’ और ‘याद आती है’ में भी काम कर चुके हैं। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल सनी लियोनी के साथ भी इनका म्यूजिक एलबम आ चुका है। इसके साथ ही ये कई बड़े फिल्मी सितारों  के साथ भी अभिषेक अक्सर अपनी फोटो शेयर करते हैं।

Advertisement

अभिषेक सिंह की पत्नी भी हैं IAS ऑफिसर

निजी जीवन की बात करें तो अभिषेक सिंह ने 2012 में IAS ऑफिसर दुर्गा शक्ति नागपाल से शादी की थी जो इस समय यूपी के बांदा जिले की डीएम हैं। वह 2009 बैच की IAS अफसर हैं। ऐसा कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात UPSC परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। अब दोनों की दो बेटियां भी है।

प्यार में मिला था धोखा

अभिषेक को लेकर एक किस्सा ये भी मशहूर है कि कॉलेज के दिनों में वह एक लड़की को टूटकर चाहते थे लेकिन उसने अभिषेक को धोखा दे दिया। इससे उन्हें गहरा सदमा लगा और उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। 2010 में 94वीं रैंक के साथ वह IAS अफसर बन गए।

Advertisement

अयोध्या के लिए जौनपुर निषाद रथ सेवा

अभिषेक सिंह इन दिनों अपने गृहजिले जौनपुर में राजनीतिक और सामाजिक रूप से काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्होंने फरवरी में जौनपुर के लोगों के लिए फ्री बस सेवा शुरू की। बड़ी संख्या में लोग अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे हैं। अभिषेक ने इन बसों का नाम जौनपुर निषाद रथ रखा है। बता दें कि जौनपुर लोकसभा सीट पर निषाद वोट बैंक निर्णायक भूमिका में है।

यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा

हाल ही में अभिषेक सिंह ने अपने गृह नगर जौनपुर में गणेश महोत्सव का आयोजन कराया था। इसमें बड़ी संख्या में बॉलीवुड के सितारों ने भी शिरकत थी। अभिषेक के किसी भी कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग आते हैं। अब देखना होगा कि अभिषेक क्या चुनावी मैदान में भी जोर आजमाइस करते हैं या फिर ग्लैमर की दुनिया में ही योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें: नफे सिंह हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले कपिल सांगवान की क्राइम कुंडली
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 March 2024 at 11:59 IST