अपडेटेड 10 March 2025 at 12:13 IST

बेटे के घर पहुंची ED की टीम तो तिलमिलाए पूर्व CM भूपेश बघेल, BJP को दी डाली ये चेतावनी

बघेल के बेटे समेत अन्य के परिसरों पर सोमवार को ED ने छापे मारे। अब जांच एजेंसी की इस कार्रवाई पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Follow : Google News Icon  
Chhattisgarh Former Chief Minister Bhupesh Baghel
Chhattisgarh Former Chief Minister Bhupesh Baghel | Image: PTI

छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड पड़ी। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के आवास समेत कुल 14 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला। बघेल के बेटे समेत अन्य के परिसरों पर सोमवार को ED ने छापे मारे। अब जांच एजेंसी की इस कार्रवाई पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।


पूर्व सीएम और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के बेटे के भिलाई स्थित आवास पर सोमवार सुबह-सुबह ED की टीम पहुंची है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब ईडी की टीम बघेल के घर पर पहुंची तो उस समय वो घर पर ही मौजूद थे। यह कार्रवाई वित्तीय अनियमिततओं और मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में की गई। अब इस कार्रवाई को लेकर भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

भूपेश बघेल ने बीजेपी पर बोला हमला

भूपेश बघेल के X हैंडल पर एक पोस्ट डाला गया। पोस्ट में लिखा है, सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है। यह पोस्ट भूपेश बघेल कार्यालय की ओर से की गई है।

ईडी की कार्रवाई का विरोध

बता दें कि बंगले के भीतर चल रही ईडी की कार्रवाई के बीच पूर्व सीएम के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता जुटने लगे थे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों में शामिल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा, हम केंद्र की साजिश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।

Advertisement

कब हुआ था शराब घोटाला?

ईडी ने इस मामले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा के अलावा रायपुर के महापौर और कांग्रेस नेता एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और कुछ अन्य को गिरफ्तार भी किया है। ईडी के अनुसार, राज्य में कथित शराब घोटाला 2019 से 2022 के बीच हुआ था, जब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी।

यह भी पढ़ें: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे पर शिकंजा, ED ने मारी 14 जगहों पर रेड

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 March 2025 at 12:13 IST