'तुम्हारा IQ राहुल गांधी जैसा है', रिया अहीर ने शहजाद पूनावाला को कहा 'अंकल', तो यूं मिला मुंहतोड़ जवाब- VIDEO
रिया अहीर और शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। विवाद की असली वजह रिया अहीर की एक पोस्ट बनी है। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए बताते हैं।
- भारत
- 4 min read

Shehzad Poonawalla-Riya Ahir: NEET प्रोटेस्ट से वायरल हुईं रिया अहीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा किसी विरोध प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला संग सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी जुबानी जंग को लेकर हो रही है। पूनावाला ने रिया के 'बिग बॉस 20' में एंट्री न मिल पाने पर उन पर तंज कसा है।
दरअसल, विवाद की असली वजह रिया अहीर की एक पोस्ट बनी, जिसमें उन्होंने शहजाद पूनावाला का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पू, तुमने मुझे क्यों छेड़ा? अब जब आपने मेरा एल्गोरिदम खराब कर ही दिया है, तो इंस्टाग्राम पर मेरी कोलैब रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लो।' उन्होंने इस पोस्ट में पूनावाला को बकायदा टैग भी किया है।
रिया ने पूनावाला को कहा अंकल
इस वीडियो में रिया अहीर ने पूनावाला को बार-बार 'अंकल' कहा और सवाल उठाया कि वे उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट क्यों कर रहे हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि पूनावाला ने अपने पिछले वीडियो में जिन लोगों के नामों का जिक्र किया था, उनसे उनका कोई पॉलिटिकल कनेक्शन नहीं है।
अहीर ने आगे आरोप लगाया कि पूनावाला की टिप्पणियां पहले से तय स्क्रिप्ट के हिसाब से थीं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने भारतीय सेना या किसी दूसरी संस्था का अनादर किया है, तो वे सबूत दिखाएं। नेशनल टेलीविजन पर अपने बारे में कही गई बातों का जवाब देते हुए रिया ने कहा कि फिलहाल उनका किसी भी राजनीतिक हस्ती से जुड़ने का कोई इरादा नहीं है।
Advertisement
भड़के पूनावाला ने यूं दिया करारा जवाब
इसके बाद शहजाद पूनावाला ने भी अपना जवाब देने में देरी नहीं लगाई। उन्होंने ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा, 'प्यारी रिया, मुझे यकीन है कि तुम मेरे बारे में नहीं जानतीं। कोई बात नहीं। आखिर तुम्हारा IQ और जानकारी राहुल गांधी से मेल जो खाती है और यह हमने तब देखा था जब तुमसे 'वंदे मातरम' के बारे में पूछा गया था। मुझे अफसोस है कि बिग बॉस के घर में घुसने से पहले ही तुम्हें बाहर निकाल दिया गया।'
उन्होंने आगे कहा, 'शायद आपको ये बेहतर पता होगा कि राहुल गांधी खुद अपना चुनाव नहीं जीत सकते - तो वे आपको क्या जिताएंगे? तीसरी बात, वो वीडियो आरफा के बारे में था। आप तो बस उसमें शामिल थे, लेकिन मैं लोगों की अटेंशन पाने की आदत को समझता हूं।
Advertisement
राहुल गांधी का जिक्र कर क्या बोले?
पूनावाला ने आगे तंज कसते हुए कहा, 'अगली बार किसी प्लेन के सामने पोज देकर देखना, शायद तुम्हें ₹140 के सब्सक्रिप्शन से ज्यादा कुछ मिल जाए! और हां, तुम 28 साल की हो, कोई छोटी बच्ची नहीं हो। मैं 38 साल का हूं, तो टेक्निकली मैं तुम्हारी उम्र का दोगुना नहीं हूं (साफ है कि स्कूल में मैथ्स तुम्हारी मजबूत नहीं थी)। खैर, तुम मुझे किसी और 56 साल के आदमी यानी राहुल गांधी से कन्फ्यूज कर रही हो!'
उन्होंने आगे कहा, 'तुम्हारी बाकी बेतुकी बातों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। जल्द ठीक हो जाइए। शायद आरफा के साथ एक और पॉडकास्ट से मदद मिल सकती है!'
बिग बॉस से 2 मिनट में बाहर निकलीं रिया अहीर
बता दें कि सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों से भरी पुलिस वैन को रोकने वाली रिया अहीर ने बिग बॉस में एंट्री ली थी। लेकिन 2 मिनट का अपीयरेंस देने क बाद ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। रिया के साथ मुकाबले में पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल थीं। दोनों में से किसी एक का चुनाव जनता की वोटिंग के जरिये होना था। इसमें लव गिल जीत गईं और रिया को बाहर कर दिया गया।