Delhi Riots 2020: 'AAP के संरक्षण में रची गई साजिश...,' पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर BJP का तीखा हमला

Delhi Riots 2020: शनिवार को कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में दंगा भड़काने का दोषी करार दिया गया, जिसके बाद बीजेपी ने AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा केजरीवाल ऐसे गंभीर मामलों पर किस मुंह से राजनीति करते हैं?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tahir Hussain Delhi riots case 2020
AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर BJP का तीखा हमला | Image: X/Republic

Delhi Riots 2020: शनिवार को कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में दंगा भड़काने का दोषी करार दिया गया, जिसके बाद बीजेपी ने AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा केजरीवाल ऐसे गंभीर मामलों पर किस मुंह से राजनीति करते हैं?

शनिवार, 10 अक्टूबर को कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में दंगे भड़काने में मदद करने का दोषी ठहराया, जबकि कोर्ट ने बाकी सभी आरोपों से बरी कर दिया है। 

कड़कड़डूमा कोर्ट के एडिशनल सेशन जज परवीन सिंह ने सात सह-आरोपियों - मोहम्मद शादाब, शाह आलम, रियासत अली, गुलफाम, मोहम्मद रिहान, अरशद कय्यूम और इरशाद अहमद को भी सभी आरोपों से बरी कर दिया।

कोर्ट के इस फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जोरदार हमला किया है। फैसले के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले केजरीवाल अपनी ही पार्टी से जुड़े ऐसे गंभीर मामलों पर किस मुंह से राजनीति करते हैं?

Advertisement

केजरीवाल और AAP की जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक

कोर्ट के फैसले आने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने एक्स पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा 'दिल्ली दंगों से जुड़े एक और मामले में ताहिर हुसैन का दोषी करार दिया जाना बेहद गंभीर है। कड़कड़डूमा कोर्ट का यह फैसला उन लोगों के लिए अहम है, जिन्होंने 2020 की हिंसा में अपनों को खोया और इंसाफ का लंबा इंतज़ार किया। ताहिर हुसैन कभी आम आदमी पार्टी का पार्षद था। ऐसे में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है।'

केजरीवाल किस मुंह से राजनीति करते हैं?

अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए दिल्ली सरकार में PWD मंत्री ने कहा 'ईमानदारी और नैतिकता का ढोल पीटने वाली आम आदमी पार्टी का असली चेहरा ऐसे मामलों में सामने आता है। दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले केजरीवाल अपनी ही पार्टी से जुड़े ऐसे गंभीर मामलों पर किस मुंह से राजनीति करते हैं?'

Advertisement

राजनीतिक जमात के चेहरे पर करारा तमाचा-मंजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 'राजनीतिक संरक्षण की आड़ में रची गई खौफनाक साजिश का अंत! 2020 के दिल्ली दंगों के गुनहगार ताहिर हुसैन को अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद अब सच पूरी तरह सामने आ चुका है। कोर्ट के इस फैसले ने सिर्फ दंगों की साजिश पर से पर्दा नहीं उठाया है, बल्कि उस पूरी राजनीतिक जमात के चेहरे पर करारा तमाचा जड़ा है जो ख़ुद को 'कट्टर ईमानदार' बताती नहीं थकती थी।'

AAP की राजनीति असलियत सामने आई

आगे उन्होंने कहा कि शर्म आनी चाहिए केजरीवाल जी और उनके साथियों को, जो अपने इस पूर्व पार्षद को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे थे। जब दिल्ली जल रही थी, निर्दोषों के घर उजड़ रहे थे और IB अफसर शहीद अंकित शर्मा की नृशंस हत्या की गई, तब AAP का शीर्ष नेतृत्व ताहिर हुसैन की ढाल बनकर खड़ा था। खुद को नैतिकता का मसीहा बताने वाले केजरीवाल और सिसोदिया जैसे नेताओं ने उस समय जो चुप्पी साधी और जिस तरह बचाव की मुद्रा अपनाई, उससे साफ हो गया था कि उनकी राजनीति की असलियत क्या है।'

IB अफसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पहले से दोषी

आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन पर हिंसा से जुड़े मामलों में दूसरी बार दोषी ठहराया गया है। इससे पहले, इंटेलिजेंस ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के एक अलग मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया था और उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इन दंगों में कई लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए, साथ ही संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुँचा। हिंसा से जुड़े कई मामलों की सुनवाई अलग-अलग चल रही है।

ये भी पढ़ें: AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को बड़ा झटका, 2020 में दिल्ली में दंगा फैलाने के आरोप में दोषी करार, 7 सह-आरोपी बरी
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड